Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी संसद में दे रहे थे जबाव, इधर अबू आजमी ने पूछा- आतंकवादी कैसे घुसे

Abu Azmi: समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने आतंकवाद, राजनीति और देश की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कश्मीर में हुए आतंकी हमले और इसके बाद की कार्रवाइयों पर हैरानी जताई।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 29, 2025 | 10:08 PM

सपा नेता अबू आजमी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस हो रही है। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सीजफायर तक पर तीखे सवाल कर रहा हैं। वहीं सरकार की तरफ से विपक्ष के सवालों के जवाब के साथ पलटवार किया गया। विपक्ष की तरफ से अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने ट्रंप को लेकर सरकार को जमकर घेरा। वहीं विपक्षी हमलों का एक-एक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब दिया।

इधर महराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने आतंकवाद, राजनीति और देश की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कश्मीर में हुए आतंकी हमले और इसके बाद की कार्रवाइयों पर हैरानी जताई।

अबू आजमी ने कहा कि लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर हो क्या रहा है। कश्मीर जैसे सुरक्षित इलाके में, जहां पर्यटकों के लिए सख्त जांच होती है, आतंकवादी कैसे घुस गए और वारदात को अंजाम देकर चले गए? जब यह घटना हुई, तो कहा गया कि आतंकी पाकिस्तान से आए हैं।

इसके बाद भारत की 140 करोड़ जनता ने सरकार के साथ खड़े होकर पाकिस्तान के खिलाफ जंग का समर्थन किया, लेकिन कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सीजफायर (युद्धविराम) कर दिया गया और अब भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच की बात भी चल रही है।

आंतकी पकड़े जाते तो सच्चाई सामने आती

अबू आजमी ने सवाल उठाया कि क्या देश में कोई खेल चल रहा है? हाल ही में तीन आतंकी मारे गए, जो पाकिस्तान से आए थे, लेकिन अगर इनमें से एक-दो पकड़े जाते, तो शायद सच्चाई सामने आती कि ये कहां से आए और क्या मकसद था। पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम का बयान कि आतंकी पाकिस्तान से नहीं आए, लोगों को और भ्रम में डाल रहा है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं कि आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के गांवों की होगी कायापलट, फडणवीस कैबिनेट में हुए ये अहम निर्णय

सपा नेता ने नरेंद्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि जब जनता पाकिस्तान के खिलाफ जंग की मांग करती है, तो सरकार सीजफायर कर देती है और फिर पाकिस्तान के साथ मैच की तैयारी करती है। आखिर कौन पाकिस्तान के साथ खड़ा है, क्योंकि देश की जनता कभी भी पाकिस्तान का साथ नहीं देगी। इस तरह के फैसले जनता के मन में शक पैदा कर रहे हैं।

 महाराष्ट्र के हालात पर भी जताई चिंता

इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र के हालात पर भी चिंता जताई और कहा कि मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला आने वाला है। यह ब्लास्ट मुहर्रम के दिन हुआ था, जो मुसलमानों के लिए खास दिन होता है। इस दिन लोग अल्लाह से दुआ मांगते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। लेकिन उस दिन कब्रिस्तान में हुए ब्लास्ट में 35-40 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे।

जांच में सभी आरोपी मुसलमान निकले, जो हैरान करने वाला है। मुसलमान ही मर रहे हैं, मस्जिद में ब्लास्ट हो रहा है और मुसलमान ही दोषी ठहराए जा रहे हैं, यह समझ से परे है।

Abu azmi said how did terrorists enter kashmir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2025 | 10:08 PM

Topics:  

  • Abu Azmi
  • Narendra Modi
  • Operation Sindoor
  • Samajwadi Party

सम्बंधित ख़बरें

1

Navi Mumbai International Airport: पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन, जानें कब शुरू होगी उड़ानें

2

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे ऑपरेशन सिंदूर के जख्म, फजीहत पर तिरपाल ढक रहा पाकिस्तान, सामने आई असलियत

3

PM Modi ने लॉन्च की 60,000 करोड़ की ‘PM सेतु योजना’, ITI संस्थान अब सीधे उद्योगों से जुड़ेंगे

4

बरेली में राजनीति नहीं! विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय नजरबंद, बोले- ‘सरकार अपनी कमियां छिपा रही’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.