बरेली में राजनीति नहीं! विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय नजरबंद, बोले- ‘सरकार अपनी कमियां छिपा रही’
Bareilly Violence के पीड़ितों से मिलने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोक लिया, नेता प्रतिपक्ष लखनऊ आवास पर हाउस अरेस्ट में है। उन्होंने कहा पुलिस ने ही कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ी है।
- Written By: सौरभ शर्मा
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को हाउस अरेस्ट किया
Bareilly Violence SP Delegation House Arrest: बरेली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद गरमाई सियासत के बीच आज लखनऊ में भारी गहमागहमी देखने को मिली। हिंसा पीड़ितों से मिलने बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के खिलाफ हुई, जिन्हें पुलिस ने उनके लखनऊ स्थित आवास पर ही नजरबंद कर दिया। उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
दरअसल, 26 सितंबर को बरेली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद वहां के हालात संवेदनशील बने हुए हैं। इसी को देखते हुए बरेली के जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिना अनुमति किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधि को सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसी आदेश का पालन करते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट और अन्य जिलों के कप्तानों को सपा नेताओं को रोकने के निर्देश दिए गए थे, ताकि कोई भी बरेली न पहुंच सके।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा, “हमें जाने से रोका जा रहा है…उन्होंने(पुलिस) कानून-व्यवस्था की स्थिति खुद बिगाड़ी है…अगर दो समुदायों में झड़प होती, तो मैं मान लेता कि कोई गंभीर घटना घटी है…स्थानीय लोगों ने बताया… https://t.co/HDSixwxJAy pic.twitter.com/28jm4uVuLa — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2025
सम्बंधित ख़बरें
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
नोएडा सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल का भंडाफोड़। STF ने मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को किया गिरफ्तार।
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
प्रयागराज में खाकी के एकतरफा झुकाव से भड़के डॉक्टर! ठप होगी पूरी स्वास्थ्य सेवा, महा-संग्राम का ऐलान
लखनऊ से संभल तक पुलिस का पहरा
शनिवार सुबह जैसे ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बरेली के लिए निकलने वाले थे, पुलिस ने उनके आवास को चारों ओर से घेर लिया। एक वीडियो में उनके घर के बाहर तैनात पुलिस बल साफ नजर आ रहा है। पार्टी के प्रदेश महासचिव समेत कई अन्य नेता जब उनके आवास पर पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा और डेलिगेशन को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। सिर्फ लखनऊ ही नहीं, प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सांसदों पर भी उनके जिलों में कड़ी नजर रखी गई। संभल में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के बाहर भी पुलिस तैनात रही, वहीं हरेंद्र मलिक और इकरा हसन जैसे नेताओं की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा, “…(बरेली)जाने से पहले ही मुझे एक नोटिस थमा दिया और दरोगा ने मुझे कहा कि आपको अपने घर में रहना है, घर से बाहर नहीं निकलना है…बरेली के जिलाधिकारी की चिट्ठी आई और उन्होंने भी यही कहा कि… https://t.co/HDSixwxJAy pic.twitter.com/vyN0n5dujM — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2025
यह भी पढे़ं: मोहम्मद-महादेव ध्यान भटकाने के लिए, ‘I Love Mahadev’ पर भड़के शंकराचार्य, पूजा के विषय में लव नहीं
“हमें अपनी कमियां छिपाने के लिए रोका गया”
घर में रोके जाने के बाद माता प्रसाद पांडेय ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बरेली जाने से पहले ही मुझे एक नोटिस थमा दिया गया और एक दरोगा ने कहा कि आपको अपने घर में ही रहना है, बाहर नहीं निकलना है। बरेली के जिलाधिकारी की चिट्ठी आई, जिसमें लिखा था कि मेरे जाने से वहां का माहौल बिगड़ेगा। हम कोई माहौल नहीं बिगाड़ते। प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने के लिए हमें वहां नहीं जाने दे रहा है।” उन्होंने साफ तौर पर इस कार्रवाई को सरकार की विफलता पर पर्दा डालने की कोशिश बताया।
