Navi Mumbai International Airport: पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन, जानें कब शुरू होगी उड़ानें
PM Narendra Modi 8 अक्टूबर को 19,647 करोड़ की लागत से बने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।
- Written By: आकाश मसने
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai International Airport Inauguration: महाराष्ट्र को जल्द ही एक और हवाई अड्डे की सौगात मिलने जा रही है। 19,647 करोड़ रुपये की लागत से बने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे। इस हवाई अड्डा से कमर्शियल उड़ानों का संचालन दिसंबर में शुरू होगा। हवाई अड्डे को 30 सितंबर को विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए से हवाई अड्डा लाइसेंस मिला।
मुंबई महानगर क्षेत्र में मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद यह दूसरा हवाई अड्डा है, जिसने 30 सितंबर को विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए से अपना हवाई अड्डा लाइसेंस हासिल किया।
यह परियोजना नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा कई चरणों में विकसित की जा रही है। इसमें अदाणी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 26 प्रतिशत हिस्सा महाराष्ट्र सरकार के भूमि विकास प्राधिकरण सिडको के पास है।
सम्बंधित ख़बरें
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
IPL मैचों में ‘सलाम मुंबई’ नारे पर बढ़ा विवाद; BJYM ने MCA अध्यक्ष से मिलकर की ‘नमस्कार मुंबई’ लिखने की मांग
‘झूठा निकला किरण रिजिजू का दावा’, पाकिस्तानी नहीं 94% भारतीय हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स
महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक; ब्रह्मपुरी में पारा 47.1°C पार, लू से मौतें, कोंकण-पुणे में बारिश से तबाही
सिडको के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने शनिवार को बताया कि पीएम मोदी 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 2.40 बजे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे और लगभग दो घंटे तक वहां रहेंगे। सिंघल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री पहले टर्मिनल भवन का दौरा करेंगे और फिर दर्शकों को संबोधित करेंगे।
करीब 1,160 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी चरणों के पूरा होने पर इसमें चार टर्मिनल होंगे, यह हवाई अड्डा नौ करोड़ यात्रियों को सेवाएं देगा और हर साल 32 लाख टन कार्गो का प्रबंधन करेगा।
इस सामाजिक कार्यकर्ता के नाम से जाना जाएगा एयरपोर्ट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दिवंगत राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा, जिन्हें इस क्षेत्र में परियोजना से प्रभावित लोगों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने में उनके काम के लिए व्यापक रूप से सराहा गया था।
यह भी पढ़ें:- बॉम्बे हाईकोर्ट ने सातारा-पालघर के 2 जजों को किया बर्खास्त, एक ने ली रिश्वत तो दूसरा लेता था ड्रग्स
इन एयरलाइंस की फ्लाइटों को होगा संचालन
वैश्विक निकाय आईएटीए ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘एनएमआई’ कोड दिया है। घरेलू विमानन कंपनियां एयर इंडिया समूह, इंडिगो और अकासा पहले ही अपने उड़ान संचालन का एक हिस्सा इस नए हवाई अड्डे में स्थानांतरित करने की घोषणा कर चुकी हैं।
सिंघल ने कहा कि टर्मिनल एक का निर्माण पूरा कर लिया है, जिसकी क्षमता प्रति वर्ष दो करोड़ यात्रियों की होगी, कार्गो क्षमता आठ लाख टन होगी और एक रनवे होगा। पहले चरण पर लगभग 19,647 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और चारों टर्मिनल पूरे हो जाने पर, हमारा अनुमानित खर्च एक लाख करोड़ रुपये होगा।
उन्होंने बताया कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का पहला ऐसा हवाई अड्डा होगा, जो एक्सप्रेसवे, राजमार्ग, मेट्रो, उपनगरीय रेल और यहां तक कि जल टैक्सी से भी जुड़ा होगा।
