Yoga Tips: पैरों की मसल्स को टोन करने के लिए फायदेमंद होते है 5 प्रकार के योगासन, जानिए इसे करने का तरीका
रोजाना आप अपने फिटनेस को ध्यान में रखते हुए एक्सरसाइज करते हैं तो आपको फायदा मिलता है। आज हम आपको आपके पैरों और ग्लूट्स की मसल्स टोन करने के लिए कुछ एक्सरसाइज की जानकारी दे रहे है जिन्हें अपनाकर आप मजबूत हो सकते हो।
- Written By: दीपिका पाल
Yoga Tips: शरीर के सभी अंगों का सुचारू रूप से चलना जरूरी होता है। रोजाना आप अपने फिटनेस को ध्यान में रखते हुए एक्सरसाइज करते हैं तो आपको फायदा मिलता है। आज हम आपको आपके पैरों और ग्लूट्स की मसल्स टोन करने के लिए कुछ एक्सरसाइज की जानकारी दे रहे है जिन्हें अपनाकर आप मजबूत हो सकते हो।
1- सेतुबंधासन- आप अपने पैरों के ग्लूटस से लेकर हैमस्ट्रिंग्स और लोअर बैक को मजबूत बनाना चाहते है तो यह एक्सरसाइज कर सकते है। इस एक्सरसाइज को करने से पिंडलियां और टखने भी मजबूत होते है। पहले आप योगा मैट पर लेट जाएं और अपने घुटनों से पैरों को मोड़कर तलवों को जमीन पर आराम से रख लें. इसके बाद अपने ग्लूट्स को ऊपर उठाते हुए ब्रिज का पोज बना लें।
Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Eye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
2-शुगरकेन योगा पोज- आप पैरों की मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए इस एक्सरसाइज को कर सकते है। इस पोज को करने से ग्लूट्स, पैरों की मसल्स टोन होने के साथ ही संतुलन में सुधार होता है। इसके लिए आप आसान तरीके से इस एक्सरसाइज को कर सकते है।
3- ट्रायएंगल पोज- आप पैरों की एक्ससाइज में इस स्ट्रेचिंग योगासन को भी कर सकते है। इसके लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और पैरों की दूरी तीन से चार फीट रखें. अब अपने शरीर को दाहिने तरफ घुमाएं और पैर को भी इसी दिशा में घुमाएं साथ ही बाएं पैर को थोड़ा सा अंदर की तरफ मोड़ दें। इसके बाद दोनों कंधों को फैलाते हुए हुए नीचे को झुकें और हथेली जमीन पर टिकाने की कोशिश करें. इसी तरह से इसे दोनों साइड दोहराएं।
वॉरियर पोज- पैरों की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए आप वॉरियर पोज का तरीका अपना सकते है। इसके लिए बिल्कुल सीधे ताड़ासन मुद्रा में खड़े हों और पैरों को थोड़ा फैला लें।गहरी सांस खींचते हुए बाईं और को मुड़ जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए अपने पैर को 90 डिग्री पर मोड़ें। इस दौरान बाएं पैर को पीछे की और फैलाते हुए पंजे के बाल जमीन पर रखकर बैलेंस बनाएं, अपने एक हाथ को सामने और एक को पीछे की तरफ रखें. इसी तरह से दूसरी और इसे दोहराएं।
5-अधोमुख आसन या अधोमुख श्वानासन- इस एक्ससाइज को भी पैरों के लिए किया जाता है। इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हों, दोनों हाथों को ऊपरी उठाकर सामने की ओर झुककर हथेलियों को जमीन पर टिका दें. इस दौरान कूल्हों को ऊपर की ओर उठे होने चाहिए और पीठ के साथ पैर भी सीधे होने चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पैर मजबूत होते है पीठ दर्द, स्ट्रेस से भी राहत मिलती है,इससे शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है।
