- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- 1 Crore Withdrawn From Aadhaar Credit Card Photo Online Fraud In Amravati
आधार और क्रेडिट कार्ड की फोटो से निकाले 1.37 करोड़, अमरावती में ऑनलाइन धोखाधड़ी का बड़ा मामला
Amravati Crime News: अमरावती से एक ऑनलाइन धोखाधड़ी होने की खबर सामने आई है। यहां आरोपी ने फोन में वायरस होने का झांसा देकर 1.37 करोड़ उड़ा लिए।
- Written By: प्रिया जैस

ऑनलाइन धोखाधड़ी (डिजाइन फोटो)
Amravati News: अमरावती के गाडगेनगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद के सामने योगिनी कॉम्पलेक्स निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति के घर जाकर कम्प्यूटर व मोबाइल दुरुस्त किया। इसके बाद बहाना कर आधार कार्ड व क्रेडिट मांगकर फोटो निकाले और ऑनलाइन 1 करोड़ 37 लाख 93 हजार 500 रुपए से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया।
जिला परिषद के सामने स्थित योगिनी कॉम्पलेक्स निवासी विजय वसंत सोनपरोते (46) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संकेत विजय मनोहर (25, अंजनगांवबारी, अमरावती) को गिरफ्तार किया है।
मोबाइल व कम्प्यूटर दुरुस्ती करने घर आया था आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार विजय सोनपरोते का कम्प्यूटर में खराबी आ जाने से उन्होंने 21 अप्रैल 2025 को आरोपी संकेत मनोहर को कम्प्यूटर दुरुस्ती के लिए बुलाया। तब संकेत मनोहर उनके घर आया और कम्प्यूटर दुरुस्त करके दिया। विजय सोनपरोते ने स्वयं के मोबाइल के बारे में पूछा तो उसमें वायरस रहने की बात संकेत ने कही। मोबाइल लेकर उसमें सेटिंग की।
सम्बंधित ख़बरें
ACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भंडारा पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, विशेष अभियान के तहत हजारों रुपये की शराब जब्त
भीषण गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 45.8 डिग्री, विदर्भ में तपिश बढ़ी, अमरावती बना दूसरा सबसे गर्म शहर
बंद अस्पताल की पानी की टंकी में मिला सड़ागला शव, अमरावती के पठान चौक क्षेत्र में मची सनसनी
विजय सोनपरोते के आधार कार्ड व क्रेडिट कार्ड मांगकर उसके फोटो निकाले और संकेत चला गया। लेकिन इसके बाद जब विजय सोनपरोते ने क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट चेक किया तो उनके कार्ड से 1 करोड 37 लाख 93 हजार 500 रुपए निकालकर धोखाधड़ी करने की बात सामने आई। इसकी शिकायत विजय सोनपरोते ने गाडगेनगर थाने में दी। पुलिस ने आरोपी संकेत मनोहर के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। अभी तक आरोपी संकेत मनोहर पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
यह भी पढ़ें – Amravti News: मेलघाट में बाघ के हमले में युवक की मौत, दूसरा अपनी जान बचाने में हुआ कामयाब
रुपए वापस देने की कहीं थी बात
विजय सोनपरोते के कार्ड से रुपए निकाले जाने की बात सामने आने पर संकेत मनोहर को पूरी जानकारी, आधार कार्ड दिया था। यह विजय के ध्यान में आया। पश्चात विजय ने फोन कर संकेत से पूछताछ की। तब संकेत टालमटोल जवाब दे रहा था। लेकिन विजय सोनपरोते ने पुलिस थाने में शिकायत करने की बात कहने पर संकेत ने मैसेज किया कि आप शिकायत मत करों, मैं आपके रुपए लौटा दूंगा। लेकिन अभी तक आरोपी संकेत ने विजय सोनपरोते के रुपए वापिस नहीं दिए है। और अब फोन भी उठाना बंद किया।
1 crore withdrawn from aadhaar credit card photo online fraud in amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: नीट नौटंकी : सरकार जिम्मेदार, छात्रों से खिलवाड़, NTA की जबरदस्त विफलता
May 14, 2026 | 07:05 AMAshok Kharat Case में जांच तेज, ईडी के निशाने पर रूपाली चाकणकर, SIT को मिले कई अहम सबूत
May 14, 2026 | 06:46 AMNavabharat Nishanebaaz: प्रमोशन लेने से किया इनकार, कांस्टेबल को अपने पद से प्यार
May 14, 2026 | 06:34 AMLIVEआज की ताजा खबर 14 मई LIVE: लखनऊ में आज सुबह 11 बजे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा
May 14, 2026 | 06:28 AMअब नहीं होगी LPG की कमी! यूएई में बड़ी ऊर्जा डील करेंगे पीएम मोदी, घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में होगा सुधार
May 14, 2026 | 06:07 AMभारत पहुंचते ही अराघची का कुवैत पर वार! 4 ईरानियों को बंदी बनाने का आरोप, कड़े शब्दों में जताई नाराजगी
May 14, 2026 | 05:43 AMUber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा
May 14, 2026 | 05:16 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














