-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Uber Drivers Central Government Urges Adoption Ev
Uber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा
- Written By: सिमरन सिंह
Uber EV Plan: इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार अब तेजी से काम कर रही है। वहीं इसी पहल में अब Pralhad Joshi ने राइड-हेलिंग कंपनी Uber के CEO से इसके बारें में बात की है।

Uber CEO (Source. Social Media/X)
Uber EV Mission: भारत देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार अब तेजी से काम कर रही है। वहीं इसी पहल में अब Pralhad Joshi ने राइड-हेलिंग कंपनी Uber से अपने ड्राइवरों और फ्लीट मालिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने में मदद करने की अपील की है। मंत्री ने इस पहल को लेकर कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और ग्रीन मोबिलिटी मिशन के तहत किया जा रहा है जिसका उद्देश्य साफ है कि प्रदूषण को देश में कम किया जा सकें।
Uber CEO के साथ हुई अहम बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को लेकर नई दिल्ली में आयोजित CII Annual Business Summit 2026 के दौरान प्रह्लाद जोशी ने Uber के CEO के साथ बातचीत भी की। इस मीटिंग में EV अपनाने और उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात की गई कि इसपर क्या काम किया जा सकता है। वहीं इस बातचीत को लेकर मंत्री ने कहा कि Uber दुनिया के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट नेटवर्क्स में से एक है। ऐसे में कंपनी की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने ड्राइवरों और फ्लीट मालिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों इस्तेमाल करने के लिए कहें।
उन्होंने अपनी बात में यह भी जोड़ा कि, “मैंने उनसे साफ कहा है कि Uber को अपने ड्राइवरों और वाहन मालिकों को EV में बदलने के लिए सपोर्ट करना चाहिए। इससे स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
EV Policy: दिल्ली में नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू-व्हीलर, जल्द ही लागू होने वाला है नियम
Today morning, Uber CEO Mr. @dkhos met me at Krishi Bhawan. Discussions related to Uber’s operations in the country and the future roadmap was held. Senior officials from @jagograhakjago were also present. At the onset, It was strongly insisted that Uber India, create an… pic.twitter.com/V8nw0LOpCx — Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) May 12, 2026
सरकार का फोकस अब Green Mobility पर
दुनिया की स्थिति देखते हुए और देश में लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण की समस्या सब को हटाने के लिए सरकार लगातार EV सेक्टर को बढ़ावा दे रही है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि आने वाले सालों में टैक्सी और कैब सर्विस में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। इस नई प्रक्रिया को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि अगर Uber जैसी बड़ी कंपनियां EV मॉडल को तेजी से अपनाती हैं तो इससे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा और मजबूत पकड़ मिलेगी।
उपभोक्ताओं के हितों पर भी हुई चर्चा
वहीं CEO के साथ हुई इस बैठक में सिर्फ EV ही नहीं बल्कि ग्राहकों से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई। इस पर मंत्री ने साफ कहा कि सरकार के लिए उपभोक्ताओं के हित सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। जिसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि Uber को सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रक्रियाओं का खुद ऑडिट करना चाहिए। वहीं कंपनी ने इस पर सहमति भी जताई है।
इस नई प्रक्रिया को लेकर प्रह्लाद जोशी ने कहा, “हमने उनसे कहा कि उपभोक्ताओं के हित सबसे ऊपर हैं। कंपनी ने भरोसा दिया है कि वह सभी चीजों की सेल्फ ऑडिट करेगी और फिर सरकार को रिपोर्ट देगी।”
ये भी पढ़े: कम बजट में चाहिए ज्यादा माइलेज? ये 5 Twin Cylinder CNG Cars मचा रही हैं धूम
EV सेक्टर में बढ़ सकती है नई रफ्तार
अब समय यह है कि सरकार और बड़ी टेक कंपनियों के बीच इस तरह की साझेदारी को EV सेक्टर के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। जिससे आने वाले समय में लोगों को ज्यादा किफायती और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा के नए विकल्प मिल सकते है।
Uber drivers central government urges adoption ev
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर में आधी रात सड़क पर खूनी बवाल; पुराने विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला CCTV में कैद हुई वारदात
Jul 01, 2026 | 10:02 PMOnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Jul 01, 2026 | 09:51 PMHealthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
Jul 01, 2026 | 09:49 PMShilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
Jul 01, 2026 | 09:47 PMबालाघाट में बारिश में ढही कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबे तीन मजदूर; स्थानीय लोगों और पुलिस ने किया रेस्क्यू
Jul 01, 2026 | 09:46 PMसिर्फ 2 घंटे की बारिश में सड़कें बनीं दरिया, संभाजीनगर मनपा मुख्यालय भी डूबा; यही थी प्री-मानसून तैयारी?
Jul 01, 2026 | 09:44 PM30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Jul 01, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














