-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Raid On Illegal Hookah Parlour In Raili Plot In Amravati
रायली प्लॉट के अवैध हुक्का पार्लर पर छापा, एमडी, गांजा, विदेशी शराब, हुक्के का सामान जब्त
- Written By: आंचल लोखंडे
Raid On Illegal Hookah Parlour: अमरावती में अपराध शाखा यूनिट टू ने छापामार कार्रवाई करते हुए एमडी, गांजा, विदेशी शराब, हुक्के का सामान ऐसा कुल 2 लाख 87 हजार रुपए का माल जब्त किया।

रायली प्लॉट के अवैध हुक्का पार्लर पर छापा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati News: शहर के रायली प्लॉट स्थित सतीधाम मंदिर के सामने घर के टेरेस पर चल रहे अवैध हुक्का पार्लर पर अपराध शाखा यूनिट टू ने छापामार कार्रवाई करते हुए एमडी, गांजा, विदेशी शराब, हुक्के का सामान ऐसा कुल 2 लाख 87 हजार रुपए का माल जब्त किया। इस समय संचालकों द्वारा पुलिस अधिकारी व कर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की गई और उपस्थित लोगों को भगाने का प्रयास किया गया। देर रात शुरु हुई यह कार्रवाई सुबह 10 बजे तक जारी रही।
उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, उपायुक्त गणेश शिंदे, उपायुक्त श्याम घुगे, उपायुक्त रमेश धुमाल, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा यूनिट टू के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल कडू, महेश इंगोले, संजय वानखडे, महेंद्र येवतीकर, अजय मिश्रा, दीपक सुंदरकर, सुनिल लासुरकर, गजानन ठेवले, मनोज ठोसर, आस्तीक देशमुख, जहीरोददीन, संग्राम भोजने, मंगेश शिंदे, अतुल संभे, नईम बेग, विशाल वाकपांजर, राहुल ढेंगेकर, योगेश पवार, राजीक रायलीवाले, सागर ठाकरे, चेतन कराले, संदीप खंडारे, चेतन शर्मा, राहुल दुधे, महिला पुलिस अमलदार वर्षा घोगडे ने की।
अपराध शाखा यूनिट टू की कार्रवाई, तीसरी बार छापा
रायली प्लॉट स्थित सतिधाम मंदिर के पास रहने वाला प्रमेन्द्र ओमप्रकाश शर्मा अपने मकान की छत पर बने कमरे में ‘काफिला’ नाम से अवैध हुक्का पार्लर चला रहा है। वहां सरकार द्वारा प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के अलग-अलग फ्लेवर का इस्तेमाल कर हुक्का पिलाया जा रहा है। इसके अलावा वह विदेशी शराब की अवैध बिक्री कर ग्राहकों को वहीं शराब पीने की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
SIR कार्य के लिए शिक्षकों को 2 घंटे की राहत देने की मांग, प्राथमिक शिक्षक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
अमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
अमरावती में बोगस सोयाबीन बीज का बड़ा मामला, सैकड़ों किसानों पर दोबारा बुआई का संकट
अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां टिन के शेड वाले कमरे में कुछ लोग हुक्का पीते हुए मिले। कमरे में हुक्का पॉट, सुगंधित तंबाकू के डिब्बे, नलियां, कोयला, विदेशी शराब आदि बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पास से 3 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) भी जब्त किया गया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मौके से पार्लर संचालक प्रमेन्द्र ओमप्रकाश शर्मा (55), पंकज शर्मा (29), प्रणय शर्मा (27), रमन वानखड़े (30), तुषार मनोजा (21), आमिर हुसैन अशफाक हुसैन (24), यश सुधीर साखरे (27), राहुल अमरलाल ईसरानी (24), वैभव राजेश जाधव (27), अजय बालकृष्ण माहुले (35) व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 25 ग्राम गांजा, 3 ग्राम एमडी, हुक्का सामग्री, नकद, विदेशी शराब और मोबाइल ऐसा कुल 2 लाख 87 हजार 475 का माल जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े: स्मार्ट मीटर नागरिकों के लिए सिरदर्द! बिना पूर्व सूचना के लगाए गए मीटर, बिजली बिल में बढ़ोतरी
पुलिस टीम के साथ धक्कामुकी
अपराध शाखा ने छापा मारने के पश्चात प्रमेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, प्रणय शर्मा व उनके घर की एक महिला ने कार्रवाई दौरान बाधा उत्पन्न की। पुलिस अधिकारी व कर्मियों से हुज्जतबाजी करते हुए हुक्का पिने के लिए आए पांच से छह ग्राहकों को भगाने का प्रयास किया। पुलिस दल का रास्ता रोककर सरकारी काम में बाधा डाली और धक्कामुकी की। इस बीच एक युवती ने कार्रवाई में बाधा डालने के लिए हुक्के के स्पॉट भी इमारत से नीचे फेंकने की जानकारी मिली है।
एक ही जगह तीसरी बार छापा
रायली प्लॉट स्थित प्रमेंद्र शर्मा के घर चल रहे हुक्का पार्लर पर यह पहली बार नहीं तो तीसरी बार छापा मारा गया है। इसके पूर्व भी दो बार अन्य टीमों द्वारा यहां चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा गया और साहित्य जब्त किया गया था। इसके बावजूद यहां पर फिर से हुक्का पार्लर शुरु किया गया था।
अवैध धंधों की सूचना दें
शहर में अवैध हुक्का पार्लर या अवैध शराब की बिक्री, गुटखा बिक्री करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दे, उस पर तत्काल कार्रवाई होगी, ऐसा आह्वान पुलिस विभाग ने किया है।
Raid on illegal hookah parlour in raili plot in amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
युवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
Jul 11, 2026 | 07:53 PM3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Jul 11, 2026 | 07:51 PMस्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 07:51 PMमेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
Jul 11, 2026 | 07:48 PMवियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMराज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
Jul 11, 2026 | 07:37 PMIND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM















