अवैध संबंध में पति की हत्या की प्लानिंग, जेल में बंद प्रेमी से करवाना चाहती थी हसबैंड का मर्डर
Jamshedpur News: जमशेदपुर में पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। परसुडीह थाना क्षेत्र में एक महिला ने जेल में बंद अपने अपराधी प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की योजना बनाई थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Crime News: जमशेदपुर में एक महिला ने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ मिलकर अपने शौहर की हत्या के लिए शूटर लगवाए थे। शूटर साजिश को अंजाम दे पाते, उसके पहले शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र की पुलिस ने हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पति की हत्या की साजिश रचने की आरोपी महिला हिना फिलहाल फरार है।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जावेद नामक युवक ने बेगम हिना के अवैध संबंधों पर आपत्ति जताई थी और उसके कथित प्रेमी से दूरी बनाने की नसीहत दी थी। इसे लेकर दंपती के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि हिना ने शौहर से छुटकारा पाने के लिए जेल में बंद अपने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि खासमहल के मुरूम मैदान में कुछ अपराधी जावेद की हत्या की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिट्टू (22), मो. शाहबाज उर्फ भोंदु (19), और राहुल कुमार (26) को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
सम्बंधित ख़बरें
तुम्हारी पत्नी कहां गई…? पिता के इस एक सवाल के बाद खौफनाक कदम; जलगांव-जामोद में 5 शव मिलने से मची सनसनी
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
पिस्तौल और मैगजीन बरामद
तलाशी के दौरान मो. शाहबाज के पास से एक सिल्वर कलर की पिस्तौल और मैगजीन और बिट्टू से एक ब्लैक कलर की पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई। इसके अलावा, दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने परसुडीह थाना में मामला किया है। गिरफ्तार सभी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें- पत्नी-बेटों ने रची स्वर्णकार की हत्या की साजिश, CCTV ने खोला राज, ठाणे पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मो. शाहबाज उर्फ भोंदु का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में फायरिंग व मारपीट से जुड़े कई मामलों में नामजद है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों के साथ-साथ मुख्य आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। -एजेंसी इनपुट के साथ
