2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
UP Waqf Property: बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने उत्तर प्रदेश की वक्फ संपत्तियों का ऑडिट कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि 1.27 लाख से अधिक वक्फ संपत्तियों की आय का आज तक ऑडिट नहीं हुआ।
- Written By: अमन मौर्या
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री मोहसिन रजा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Mohsin Raza Waqf Audit News: भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे मोहसिन रजा ने वक्फ संपत्ति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी मांग की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब 2 लाख से अधिक पंजीकृत वक्फ की संपत्तियां हैं। इनसे होने वाली आय का कोई ऑडिट नहीं होता है। इससे इसकी पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं हो पाती है। उन्होंने योगी सरकार से राज्य की सभी वक्फ संपत्तियों की व्यापक ऑडिट की मांग की है।
UP में 2 लाख वक्फ रजिस्टर्ड: रजा
एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2 लाख से ऊपर रजिस्टर्ड वक्फ थे। सुन्नी और शियाओं में 1 लाख 27 हजार वक्फ की संपत्तियां रजिस्टर्ड हैं। इनसे आने वाली आमदनी की ऑडिट किसी के पास नहीं है। हमारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि वक्फ की संपत्तियों का ऑडिट होना चाहिए।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता मोहसिन रज़ा ने कहा, “उत्तर प्रदेश में 2 लाख से ऊपर रजिस्टर्ड वक्फ थे। सुन्नी और शियाओं में 1 लाख 27 हजार वक्फ की संपत्तियां रजिस्टर्ड हैं… इनसे आने वाली आमदनी की ऑडिट किसी के पास नहीं है… हमारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि… pic.twitter.com/aJ6Ity9gop — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
छोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
उत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
इस्तीफे के बाद चंपत राय से मिले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, बंद कमरे में हुई बातचीत, पूजा-पाठ में होगा बदलाव!
राजधानी का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि लखनऊ में ही सुन्नी और शियाओं की मिलाकर 4000 संपत्तियां रजिस्टर्ड हैं। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
MP वक्फ बोर्ड में हिंदुओं की नियुक्ति पर किया समर्थन
मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड में दो हिंदुओं की नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 लाए जाने के साथ ही बदलाव किए जा चुके हैं, जिससे पारदर्शिता आई है और गड़बड़ियां खत्म हुई हैं। जब वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्य होंगे, तो सद्भाव का माहौल बनेगा और गड़बड़ियों व भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।
वे वक्फ संपत्तियों पर कब्जा जमाए बैठे हैं: मोहसिन रजा
वक्फ बिल पर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि केवल वही लोग ही अब बेचैन हैं जो उस समय इसका विरोध कर रहे थे। पूरा देश वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 का समर्थन कर रहा था और ये लोग इसलिए बेचैन हो रहे थे क्योंकि वे वक्फ संपत्तियों पर कब्जा जमाए बैठे हैं और उनके लोगों ने ही उन्हें लूटा है। विपक्ष, चाहे वह कांग्रेस हो, SP हो, BSP हो या अन्य छोटी पार्टियां, ने पूरे देश में लाखों-करोड़ों रुपये की वक्फ संपत्तियों को लूटा है।
ये भी पढे़ं- मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
UP में नया बोर्ड गठित करने की मांग
रजा ने बताया कि UP में 1,27,000 संपत्तियां हैं, लेकिन आज तक कोई ऑडिट नहीं हुआ है। जब राज्य सरकार ऑडिट करवाती है, तो वे सहयोग नहीं करते हैं। इसलिए, हम CM से मांग करेंगे कि जब UP में नया बोर्ड बने, तो सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड में दो-दो सदस्य शामिल किए जाएं ताकि पारदर्शिता आए और गड़बड़ियों व भ्रष्टाचार पर रोक लगे। यह एक पारदर्शी बोर्ड होगा जहां कोई भेदभाव नहीं होगा।
