- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand Kurmi Andolan Rail Roko Protest Section 144 Imposed Trains Affected
झारखंड में कुड़मी समाज का ‘रेल रोको’ आंदोलन, 40 स्टेशनों पर पहिए रोकने की चेतावनी, धारा 144 लागू
Jharkhand में आदिवासी कुड़मी मंच की ओर से रेल रोको आंदोलन का आव्ह्वान किया गया है। इसको लेकर राज्य के कुछ जिलों के रेलवे स्टेशनों पर धारा 144 लगा दी गई है। कुछ जगह इस आंदोलन का असर भी देखने को मिला।
- Written By: सौरभ शर्मा

झारखंड में कुड़मी समाज का 'रेल रोको' आंदोलन (फोटो- सोशल मीडिया)
Jharkhand Rail Roko Kurmi Protest: झारखंड में कुड़मी समाज ने अपनी मांगों को लेकर आज, 20 सितंबर 2025 से अनिश्चितकालीन ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन के तहत झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के करीब 100 रेलवे स्टेशनों पर रेल परिचालन ठप करने की चेतावनी दी गई है। कुड़मी समाज की मुख्य मांग उन्हें अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करना और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में जगह देना है। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए धनबाद के एसडीओ राजेश कुमार ने धनबाद, गोमो, कतरास और प्रधानखंता समेत आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने, किसी भी तरह के प्रदर्शन, रैली या सभा करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। स्टेशनों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
कई ट्रेनें रुकीं, यात्री परेशान
आंदोलन का असर सुबह से ही रेल यातायात पर दिखने लगा है। प्रदर्शनकारियों ने पारसनाथ और चंद्रपुरा जैसे स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है, जिससे कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई हैं। गोमो स्टेशन पर धनबाद-सासाराम इंटरसिटी और गोमो-आसनसोल ईएमयू सुबह से ही खड़ी हैं, वहीं भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस को चौधरीबांध में रोकना पड़ा है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी जरूर ले लें, क्योंकि स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द या उनके मार्ग में परिवर्तन किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान के बाद इजरायल के निशाने पर ये मुस्लिम देश, तख्तापलट के लिए एक्टिव हुआ यहूद संगठन, PM ने किया खुलासा
ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री
तालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट
ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बरसाए बम, उठ रहा काला धुआं, देखें खौफनाक VIDEO
यह भी पढ़ें: यासीन मलिक पर क्यों ‘मौन’ थी सरकारें? महबूबा के खत से खुले कई पुराने राज; शाह से कर डाली बड़ी मांग
सरकार से बातचीत की मांग, प्रशासन सख्त
कुड़मी समाज के प्रवक्ता हरमोहन महतो का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार टालमटोल कर रही है, जिस कारण उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने कहा है कि किसी भी हाल में रेल परिचालन बाधित नहीं होने दिया जाएगा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार ने चेतावनी दी है कि रेल परिचालन में बाधा डालने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Jharkhand kurmi andolan rail roko protest section 144 imposed trains affected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच आदित्य ठाकरे को याद आए मनमोहन सिंह, मोदी सरकार से अर्थव्यवस्था पर मांगा स्पष्टीकरण
Mar 03, 2026 | 05:56 PMग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद करें ये 5 काम, दूर होंगी सभी नकारात्मकता
Mar 03, 2026 | 05:49 PMअमरावती मनपा में सफाई व्यवस्था पर महासंग्राम: 9 घंटे की गरमागरम सभा, ठेके और अधिकारियों पर उठे सवाल
Mar 03, 2026 | 05:39 PMहो गया आधिकारिक ऐलान, RCB की हुई घर वापसी; IPL 2026 में अपने होम ग्राउंड पर इतने मुकाबले खेलेगी बेंगलुरु
Mar 03, 2026 | 05:37 PMफांसी घर मामले में सामने आया अरविंद केजरीवाल का बयान, कहा- कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट हो
Mar 03, 2026 | 05:37 PMमुंबई में एटीएस की बड़ी स्ट्राइक: गोवंडी-कुर्ला से 4 संदिग्ध हिरासत में, पाकिस्तान और ISIS कनेक्शन की जांच
Mar 03, 2026 | 05:33 PMमरते वक्त कितने साल के थे रावण? जानिए उसकी असली उम्र का चौंकाने वाला रहस्य
Mar 03, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














