Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड वन भूमि घोटाला: कारोबारी विनय सिंह के 6 ठिकानों पर एसीबी का छापा, जानिए क्या हैं आरोप

झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो ने वन भूमि घोटाले में चर्चित कारोबारी विनय सिंह के रांची आवास और दफ्तर सहित उनके छह ठिकानों पर रविवार को एक साथ छापेमारी की। 25 सितंबर को विनय सिंह को गिरफ्तार किया था।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 28, 2025 | 02:18 PM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Jharkhand Forest Land Scam: झारखंड में वन भूमि घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। चर्चित ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह के रांची स्थित आवास और कार्यालय समेत छह ठिकानों पर रविवार को एक साथ छापेमारी की गई। इससे पहले उन्हें 25 सितंबर की शाम गिरफ्तार किया गया था।

वन भूमि को गैरकानूनी तरीके से निजी स्वामित्व में बदलने के आरोप में कारोबारी विनय सिंह के खिलाफ एसीबी ने छापेमारी शुरू की। आईएएस अफसर समेत कई सरकारी अधिकारियों से मिलीभगत का आरोप।

डीम्ड फॉरेस्ट जमीन पर फर्जी जमाबंदी का आरोप

एसीबी की जांच में खुलासा हुआ कि विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम पर 2013 में गैर मजरुआ खास यानी डीम्ड फॉरेस्ट कैटेगरी की भूमि को अवैध रूप से दाखिल-खारिज किया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, जो इस वक्त जेल में हैं, हजारीबाग के उपायुक्त थे। जांच एजेंसी का मानना है कि सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को निजी स्वामित्व में बदलने की कोशिश की गई।

सम्बंधित ख़बरें

सावधान! क्रेडिट कार्ड के नाम पर ‘APK’ हमला: 10 राज्यों के पीड़ितों को लूटने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे बुन

जेवर एयरपोर्ट का आगाज: एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी NCR की सूरत!

आज की ताजा खबर 28 मार्च LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बढ़ी खबरें

महावीर पताका से शुरू हुआ विवाद और फिर बरसाने लगे पत्थर, झारखंड के गढ़वा में रामनवमी पर हिंसा, देखें VIDEO

वन कानूनों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी

यह जमीन अधिसूचित वन क्षेत्र में आती थी और यहां किसी भी प्रकार की गैर-वानिकी गतिविधि भारतीय वन अधिनियम, 1927 और वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के तहत कानूनी अपराध है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट के 1996 के फैसले का हवाला देते हुए यह भी कहा गया कि जंगल-झाड़ी श्रेणी की भूमि का उपयोग भारत सरकार की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद इस जमीन पर जमाबंदी कर दी गई थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।

एसीबी की जांच में सामने आया पूरा घोटाला

एसीबी ने इसी वर्ष मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिनमें सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़, नियमों की अनदेखी और उच्च अधिकारियों की मिलीभगत शामिल है। विनय सिंह की गिरफ्तारी के बाद रविवार को रांची स्थित आवास, दफ्तर और अन्य चार स्थानों पर एक साथ रेड की गई। एसीबी सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, पेन ड्राइव और मोबाइल डिवाइसेज जब्त किए गए हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

आगे की कार्रवाई में और बड़े नाम हो सकते हैं उजागर

सूत्रों के मुताबिक, एसीबी की जांच आगे बढ़ने पर इस घोटाले में अन्य सरकारी अधिकारी और प्रभावशाली नाम भी सामने आ सकते हैं। वन विभाग की शुरुआती रिपोर्ट पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि अधिसूचित वन भूमि पर गैर-कानूनी कब्जा और उपयोग गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें: जयशंकर ने यूएन में आतंकवाद को सुनाई खरी-खोटी, पाकिस्तान को क्यों लग गई मिर्ची

झारखंड में एक बार फिर भ्रष्टाचार की जड़ें उजागर हुई हैं, जहां सरकारी सिस्टम की मिलीभगत से करोड़ों की वन भूमि पर कब्जे का प्रयास किया गया। एसीबी की छापेमारी और जांच में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या केवल कुछ नामों तक कार्रवाई सीमित रहेगी या इस घोटाले में शामिल पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जाएगा।

Jharkhand forest land scam acb raids six locations of businessman vinay singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2025 | 02:18 PM

Topics:  

  • Jharkhand
  • Jharkhand News
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.