Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे पर देवघर में FIR, वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में घुसकर किया ये काम

FIR on Monoj Tiwari and Nishikant Dube: निशिकांत दुबे ने विशेषाधिकार हनन की स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है। मामला देवघर में मनोज तिवारी और निशिकांत पर दर्ज FIR से जुड़ा है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Aug 09, 2025 | 09:40 PM

निशिकांत और मनोज तिवारी

Follow Us
Close
Follow Us:

Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) समेत झारखंड के अधिकारियों पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया गया है। दुबे ने यह कदम अपने खिलाफ ‘धार्मिक भावनाओं को आहत’ करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद उठाया है।

झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे व मनोज तिवारी और अन्य के खिलाफ दो अगस्त को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। दुबे ने ‘एक्स’ पर कहा, “ मेरे खिलाफ 51 मामले दर्ज हैं। मैंने झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, देवघर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 105 के तहत विशेषाधिकार हनन का मामला दायर किया है।”

मंदिर के पुजारी ने दर्ज करवाई FIR

मंदिर के पुजारी कार्तिकनाथ ठाकुर की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में उन पर “दो अगस्त को रात 8.45 बजे से नौ बजे के बीच मंदिर में जबरन प्रवेश करने” का आरोप लगाया गया था, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मद्देनजर पवित्र महीने ‘श्रावण’ के दौरान वीआईपी या वीवीआईपी प्रवेश पर प्रतिबंध था। गोड्डा सांसद ने देवघर में संवाददाताओं से कहा, “कानून के अनुसार, मैं एक सांसद होने के नाते बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर का ट्रस्टी हूं। मैं पुजारी से एक कदम आगे हूं। आखिर किस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई?”

थाने पहुंचे निशिकांत तो पुलिस ने गिरफ्तार करने से किया इंकार

सांसद ने बताया कि वह गिरफ्तारी देने के लिए बाबा मंदिर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया। भाजपा सांसद ने कहा कि अगर उन्होंने किसी पुलिसकर्मी को धक्का दिया होता तो पुलिस या मजिस्ट्रेट ने प्राथमिकी कराई होती। उन्होंने कहा मैंने आज इस (झामुमो नीत) सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। झारखंड भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि पार्टी सांसदों के खिलाफ प्राथमिकी पूरी तरह से एक “राजनीतिक निर्णय और उन्हें परेशान करने के लिए है।”

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश फिर हो रहा बेचैन! यूनुस के सलाहकारों पर भ्रष्टाचार के आरोपों से सियासी भूचाल

बाबू लाला मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना

मरांडी ने ‘एक्स’ पर कहा, “निशिकांत दुबे जी आज अपनी गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से ही मना कर दिया। उनके खिलाफ तो मंदिर में पूजा करने पर भी मामला दर्ज किया गया। सोचिए, आस्था के अधिकार पर भी राजनीति हो रही है।” मरांडी ने कहा, “यह साफ़ दिखाता है कि मामला पूरी तरह राजनीतिक था और केवल उन्हें और सांसद मनोज तिवारी जी को परेशान करने के लिए ही किया गया।” -एजेंसी इनपुट के साथ

Fir against manoj tiwari and nishikant dubey for forcibly entering temple of deoghar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2025 | 09:40 PM

Topics:  

  • Jharkhand News
  • Manoj Tiwari
  • Nishikant Dubey

सम्बंधित ख़बरें

1

4 बार UPSC की परीक्षा में फेल, 7 साल से IPS बनकर झाड़ रहा था रौब, फिर ऐसे पकड़ा गया

2

राष्ट्रपति मुर्मू का आज से झारखंड दौरा, कई रूट पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

3

हिजाब वाली नुसरत को मिल रही थी 3 लाख की नौकरी…CM हेमंत सोरेन ने लगा दी रोक, इरफान ने दिया था ऑफर

4

झारखंड में शर्मसार हुई इंसानियत, एंबुलेंस नहीं मिली तो झोले में बेटे का शव लेकर घर पहुंचा मजबूर पिता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.