Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस नेता के खिलाफ ‘बुलडोजर एक्शन’, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

Hazaribagh Bulldozer Action: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन और NTPC प्रबंधन ने संयुक्त रूप से की जिसके तहत उनके घर पर बुलडोजर चलाया गया।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Mar 19, 2026 | 04:46 PM

Yogendra Sao (Source- Design Image)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yogendra Sao House Demolition: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को जिला प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। बड़कागांव के चट्टी बरियातू कोल माइंस के सामने जोरदाग झुमरी टांड़ स्थित इस मकान को दंडाधिकारियों और भारी तादाद में पुलिस बल की मौजूदगी में गिरा दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जिस जमीन पर यह आवास बना था, वह खनन क्षेत्र के लिए अधिग्रहित और आवंटित भूमि है। कोयला उत्पादन कार्य में अवरोध न हो, इसके लिए इस क्षेत्र को खाली कराना जरूरी था। प्रशासन का कहना है कि संबंधित पक्ष को पहले ही कई बार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था लेकिन अनुपालन नहीं होने के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने इसे पूरी तरह नियमसम्मत बताते हुए कहा कि खनन कार्य को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रशासन पर लगाए बड़े आरोप

कार्रवाई की सूचना मिलते ही योगेंद्र साव की पुत्री और बड़कागांव की पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद मौके पर पहुंचीं और प्रशासन व एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता योगेंद्र साव के आवास को बिना मुआवजा दिए ध्वस्त कर दिया गया। अंबा प्रसाद के अनुसार, मुआवजे से संबंधित मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है इसके बावजूद प्रशासन ने जल्दबाजी में कार्रवाई की।

सम्बंधित ख़बरें

क्या केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे शशि थरूर? कांग्रेस नेता ने खुद बताया प्लान; पार्टी को भी दे डाला ये सुझाव

‘सरकार सही चीज कर रही है…’ शशि थरूर के बाद कांग्रेस के इस दिग्गज ने ईरान वॉर पर किया मोदी सरकार का समर्थन

राहुल गांधी की ‘ब्रिटिश नागरिकता’ पर लखनऊ हाईकोर्ट में महा-सुनवाई आज, गृह मंत्रालय की फाइल खोलेगी सियासी राज?

निर्विरोध नहीं होंगे बारामती उपचुनाव, लक्ष्मण हाके के बाद अब कांग्रेस ने भी ठोंकी ताल

घर में सदस्य मौजूद फिर भी चला बुलडोजर

उन्होंने यह भी दावा किया कि जब बुलडोजर चलाया गया उस समय उनकी मां और पूर्व विधायक निर्मला देवी घर के अंदर मौजूद थीं लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को नजरअंदाज किया। पूर्व विधायक ने इस कार्रवाई को भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 का उल्लंघन बताते हुए इसे कानूनी चुनौती देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: क्या केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे शशि थरूर? कांग्रेस नेता ने खुद बताया प्लान; पार्टी को भी दे डाला ये सुझाव

तनाव के बीच प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

योगेंद्र साव और एनटीपीसी कंपनी के प्रबंधन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी था। हाल में कंपनी के कर्मचारियों और वाहनों पर हमला किए जाने की घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए गुरुवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासनिक सतर्कता के बीच पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया और किसी बड़े टकराव की सूचना नहीं है। फिलहाल, आवास ध्वस्तीकरण के बाद इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है लेकिन इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Yogendra sao house demolition hazaribagh ntpc land dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2026 | 04:46 PM

Topics:  

  • Congress
  • Jharkhand News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.