Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड: दर्दनाक हादसा…सूनी हो गई गोद, गोड्डा में पानी की टंकी गिरने से 2 बच्चों की मौत, 3 घायल

Jharkhand News: गोड्डा के डाहुबेड़ा गांव में जर्जर पानी की टंकी घिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे टंकी के नीचे स्नान कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Oct 19, 2025 | 09:43 PM

गोड्डा में पानी की टंकी गिरने से 2 बच्चों की मौत (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Two Children Died After Water Tank Collapsed: झारखंड के गोड्डा जिले में रविवार को पानी की टंकी गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतक बच्चे आदिम पहाड़िया जनजाति परिवार के हैं। यह घटना सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के डाहुबेड़ा गांव में उस समय हुई, जब बच्चे गांव में बनी लगभग 30 साल पुरानी सीमेंट की टंकी के नीचे स्नान कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक टंकी का पुराना ढांचा भरभरा कर गिर गया। भारी मात्रा में कंक्रीट और लोहे की रॉड बच्चों पर आ गिरी। ग्रामीणों ने शोर मचाकर बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

दो बच्चों की मौत, 3 घायल

मृतकों की पहचान 5 वर्षीय मेशा नंद पहाड़िया और 6 वर्षीय धमेंद्र पहाड़िया के रूप में हुई है। घायलों में 4 वर्षीय चंदन पहाड़िया, 5 वर्षीय मेशा पहाड़िया और 5 वर्षीय गौरव पहाड़िया शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही गोड्डा उपायुक्त अंजलि यादव और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना और परिजनों को सरकारी सहायता एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि टंकी की नींव कमजोर थी और लंबे समय से मरम्मत की जरूरत थी, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : प्रयागराज: बाजार में काल बनकर दौड़ी जगुआर कार, आधा किलोमीटर तक मचाया तांडव, 1 की मौत

जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त अंजलि यादव ने कहा कि मामले में लापरवाही या तकनीकी खामी पाई गई तो जिम्मेदार लोगों और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी मुकेश कुमार भी जांच में सक्रिय हैं। हादसे के बाद पूरे डाहुबेड़ा गांव में शोक की लहर है। मृतकों के परिजन स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुराने ढांचे की अनदेखी इस भयावह घटना को वजह है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

2 children killed 3 seriously injured after water tank collapses in godda jharkhand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2025 | 09:43 PM

Topics:  

  • Jharkhand
  • Jharkhand News

सम्बंधित ख़बरें

1

आतंकी फंडिंग केस में ईडी की कार्रवाई, नक्सली सरगना समेत 20 आरोपियों पर PMLA के तहत मुकदमा दर्ज

2

धनबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, 70 लाख की सामग्री जब्त

3

चतरा में नक्सलवाद पर प्रहार, TSPC नक्सली संगठन के दो एरिया कमांडरों किया आत्मसमर्पण

4

झारखंड: सरायकेला में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.