-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Terror Funding Is Being Done Through Bitcoin In Jammu And Kashmir
जम्मू-कश्मीर में बिटकॉइन के जरिये की जा रही टेरर फंडिंग, SIA को आरोपी की तलाश
- Written By: रीना पंवार
SIA ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्त एक व्यक्ति की पहचान के लिए सार्वजनिक पुलिस अनुरोध जारी किया है। आरोपी को बिटाकॉइन के जरिये आतंकवादी संगठनों को हिंसा और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग में संलिप्त पाया गया है।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में बिटकॉइन के जरिये आंतकवाद का वित्तपोषण करने का मामला सामने आया है। SIA ने यहां एक व्यक्ति को बिटाकॉइन के जरिये आतंकवादी संगठनों को बड़े पैमाने में हिंसा करने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग कराने की गतिविधि में संलिप्त पाया है। SIA अब इस आरोपी की तलाश में जुटी है जिसके लिये उसने पब्लिक नोटिस जारी किया है।
आतंकवाद का वित्तपोषण करने के मामलों की जांच कर रही राज्य अन्वेषण एजेंसी ( SIA) के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। SIA ने इलाके में आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्त इस व्यक्ति की पहचान के लिए सार्वजनिक पुलिस अनुरोध जारी किया है। इस मामले में SIA के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जांच के दौरान, SIA को जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति बिटकॉइन व्यापार के माध्यम से आतंकवादी संगठनों तक धन पहुंचा रहा है। इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हिंसा और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में किया जा रहा था।
गुप्त रखी जायेगी जानकारी देने वाले की पहचान
SIA के अधिकारी ने बताया कि आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में SIA ने 2022 में कश्मीर घाटी में प्राथमिकी दर्ज की थी। अधिकारी ने बताया कि SIA ने आरोपी व्यक्ति की पहचान करने में जनता की मदद लेने के वास्ते सार्वजनिक नोटिस जारी किया है और उसकी तस्वीर भी जारी की है। उन्होंने कहा कि जनता से आरोपी की पहचान करने में मददगार कोई भी जानकारी होने पर उसे साझा करने की अपील की गई है।SIA के अधिकारी ने कहा कि दी जाने वाली कोई भी जानकारी आरोपी की पहचान करने में मददगार साबित हो सकती है। जानकारी देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
राजौरी में बाढ़ के बाद बड़ा एक्शन! बेला मार्केट समेत कई इलाकों में गाड़ियाँ व निर्माण कार्य पर 60 दिनों का बैन
भारी बारिश का तांडव: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानें कब तक मिलेगी राहत?
कश्मीर में आतंकियों की साजिश नाकाम, बांदीपोरा के बाग में मिला 4 किलो का ‘प्रेशर कुकर बम’, टला बड़ा खतरा
जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ में जलप्रलय, सैकड़ों गाड़ियां तिनकों की तरह बहीं, 11 की मौत… कई लोग अब भी लापता
सीमा पार से हिंसा भड़काने को भेजे जा रहे पैसे
राज्य अन्वेषण एजेंसी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2022 में एसआईए ने आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल करने के आरोपों की जांच के तहत केंद्र शासित प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के आका जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए अपने एजेंट को पैसे भेज रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Terror funding is being done through bitcoin in jammu and kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा; विश्वास सारंग ने दिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के कड़े निर्देश
Jul 23, 2026 | 07:37 PMसिविल कोर्ट से सड़क तक गूंजा विरोध, NEET मुद्दे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Jul 23, 2026 | 07:33 PMIron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल
Jul 23, 2026 | 07:30 PMभीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी; मुंबई लोकल को मिलेगा कवच 5.0, दो मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Jul 23, 2026 | 07:25 PMबांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!
Jul 23, 2026 | 07:22 PMIND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
Jul 23, 2026 | 07:22 PMवाराणसी में कांग्रेस नेता अनुराधा यादव पहले नजरबंद; फिर हिरासत में, विरोध में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
Jul 23, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














