-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Rapid Action After Pahalgam Attack Security Forces Blew Up Another Terrorist House With Ied Explosion
पहलगाम हमले के बाद ताबड़तोड़ एक्शन जारी, सुरक्षाबलों ने IED विस्फोट कर उड़ाया 5वें आतंकी का घर
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों के घरों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत पुलवामा जिले के मुर्रान निवासी लश्कर आतंकी एहसान अहमद शेख के दो मंजिला मकान को IED लगाकर उड़ा दिया गया।

फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
पहलगाम : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस हमले में 22 अप्रैल को 26 निर्दोष लोगों की जान गई, जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। घाटी में ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और आतंकियों के ठिकानों को एक-एक कर निशाना बनाया जा रहा है।
सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों के घरों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत पुलवामा जिले के मुर्रान निवासी लश्कर आतंकी एहसान अहमद शेख के दो मंजिला मकान को IED लगाकर उड़ा दिया गया। जानकारी के अनुसार, एहसान जून 2023 से लश्कर का सक्रिय सदस्य था और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।
वहीं दूसरी ओर, शोपियां जिले के छोटीपोरा इलाके में रहने वाले आतंकी शाहिद अहमद के घर को भी सुरक्षा बलों ने जमींदोज कर दिया। अब तक इस अभियान में कुल पांच आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया जा चुका है, जिससे घाटी में आतंकी नेटवर्क को करारा झटका लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
Kashmir Cloudburst: अनंतनाग में बादल फटने से बाढ़, पहलगाम के होटल और घर पानी में डूबे
बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, अमरनाथ यात्रा ने 8 दिनों में पार किया 2 लाख का आंकड़ा
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, जंतर-मंतर पर होगा NC का बड़ा प्रदर्शन
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
#WATCH | Pulwama, J&K | Visuals of a destroyed house in Murran village, allegedly linked to a terrorist. pic.twitter.com/64tsFDD8tq — ANI (@ANI) April 26, 2025
सेना प्रमुख का श्रीनगर दौरा, सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 25 अप्रैल को पहली बार कश्मीर पहुंचे। उन्होंने श्रीनगर में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और सेना के अफसरों से आतंकियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। सेना प्रमुख को एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की ओर से हो रही सीजफायर उल्लंघन की कोशिशों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कश्मीर में एक्शन मोड में सुरक्षा बल
सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस अब पूरे एक्शन मोड में है। कुलगाम जिले के थोकर्पोरा काइमोह इलाके में दो ओवरग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और जिं दा कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों स्थानीय युवकों को आतंकी संगठनों में शामिल करने में सक्रिय थे।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
केंद्र सरकार का सख्त संदेश
भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि अब आतंक के खिलाफ कार्रवाई सख्ती से और बिना किसी रुकावट के की जाएगी। पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है और सरकार इसे एक चेतावनी मानते हुए ‘ऑपरेशन क्लीन’ की रणनीत पर काम कर रही है।|
Rapid action after pahalgam attack security forces blew up another terrorist house with ied explosion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
Jul 12, 2026 | 03:48 PMमहाराष्ट्र में ई-चालान परियोजना 31 जुलाई तक बढ़ी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल सख्ती
Jul 12, 2026 | 03:44 PMचेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 03:41 PMWho is Shekhar Chaudhary: चोरी-छिपे सगाई, फिर LIVE कॉन्सर्ट में खुलासा! कौन हैं मिस्ट्री मैन शेखर चौधरी
Jul 12, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














