- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Pahalgam Attack Timeline How Terrorist Entered In Baysarn Valley
Pahalgam Attack: पहलगाम में सेना की वर्दी में पहुंचे थे आतंकी, किया भीषण नरसंहार, जानें कब, क्या हुआ..
पहलगाम में आतंकियों ने बेकसूर सैलानियों पर गोलियां बरसाकर उन्हें मौत की नींद सुला दी। घटना में कुल 28 पर्यटकों के मौत की सूचना है। पहलगाम में आतंकी कब पहुंचे और कब ये नरसंहार किया, यहां देखें टाइमलाइन...
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

पहलगाम हमले में कब क्या हुआ टाइमलाइन
श्रीनगर: पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने सरेआम सैलानियों को अपनी गोली का निशाना बनाया। आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए 28 पर्यटकों को मौत की नींद सुला दी। इसमें कई घायल भी हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहलगाम में कल दोपहर बायसरन घाटी में काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। इस दौरान कुछ वादियों का आनंद ले रहे थे तो कुछ रेस्टोरेंट में खा-पी रहे थे। तभी सेना की वर्दी में वहां आतंकी आ पहुंचे और हमला कर दिया।
श्रीनगर से करीब 90 किलोमीटर दूरी पर पहलगाम है। यहीं 6 किलोमीटर की दूरी पर पहलगाम की बायसरन घाटी है जिसे ‘मिनी स्विटजरलैंड’ भी कहा जाता है। हर साल लाखों की संख्या में यहां पर्यटक परिवार के साथ घूमने जाते हैं। मंगलवार को भी काफी संख्या में यहां सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ था जब आतंकियों ने हमला किया था।
जानें कब, कैसे दहला पहलगाम…
- दोपहर 2.45 बजे सेना की वर्दी में आए आतंकी: पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकी दोपहर 2.45 बजे पहुंचे। इस दौरान सभी आतंकी सेना की वर्दी में थे। किसी सैलानी को शक भी नहीं हुआ कि ये सेना के जवान नहीं आतंकी हैं।
- 2 बजकर 55 मिनट पर सैलानियों को एकत्र किया: 2 बजकर 55 मिनट पर सभी सैलानियों को एक जगह एकत्र किया और सभी की आईकार्ड चेक करना शुरू किया।
- 3.00 बजे लोगों को टारगेट किया: बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हिन्दू नामों की छंटनी कर पर्यटकों को अलग कर टारगेट किया।
- 3 बजे गोलियां बरसानी शुरू की: आतंकियों ने 3 बजे सैलानियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
- 4 बजे PM मोदी ने अमित शाह से फोन पर बातचीत की और उचित कदम उठाने को कहा।
- 4.15 बजे अमित शाह ने पहलगाम हमले को लेकर मंत्रियों की बैठक बुलाई।
- शाम को करीब 7 बजे अमित शाह पहलगाम पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
- घटना के बाद से पहलगाम में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए।
देवदार के जंगलों के रास्ते पहुंचे आतंकी
बायसरन की घाटी देवदार के घने जंगलों से घिरी है। माना जा रहा है कि आतंकी किश्तवाड़ के रास्ते से होकर कोकरनाग के जरिए दक्षिण कश्मीर की बायसरन घाटी पहुंचे। सैलानियों के मुताबिक घाटी में पांच आतंकी पहुंचे थे।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, परी नल्लाह में चल रही मुठभेड़, राजौरी में हाई अलर्ट जारी
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बुरहान हमजा का PoK में खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
बातों में दम होता तो…गद्दार वाले बयान पर राहुल गांधी पर भड़का वक्फ बोर्ड, कहा- 12 साल में खुद को बहुत गिराया
पर्यटकों पर गोलियां बरसाकर पहाड़ियों की ओर भाग निकले
हमले के बाद जब तक सुरक्षा बल मौके पर पहुंचते आतंकी कई पर्यटकों की हत्या कर पहाड़ियों की तरफ भाग निकले थे। आतंकियों के बारे में अब तक किसी भी तरह का अपडेट नहीं सामने आया है। सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी आतंकियों तलाश में बायसरन की घाटियों और पहाड़ियों की तरफ भी भेजी गई है और हेलीकॉप्टर के जरिए भी सर्च ऑपरेशन किया जा रह है।
#WATCH | J&K | Security heightened in Pahalgam following the #PahalgamTerroristAttack. (Visuals deferred by unspecified time.) pic.twitter.com/LZlBtwsISJ — ANI (@ANI) April 23, 2025
सुरक्षा बलों ने लिया घटना स्थल का जायजा
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद घटना स्थल पर सुरक्षाबल की टीम भी पहुंची। जहां आतंकी हमला हुआ था वहां का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। इसके साथ सेना की एक टुकड़ी भी सर्च ऑपरेशन के लिए पहाड़ियों की तरफ भेजा जहां से आतंकियों के भागने की आशंका जताई जा रही है।
Pahalgam attack timeline how terrorist entered in baysarn valley
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














