-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- One Terrorist Died In Kathua Encounter Serarch Operation Continue
Kathua Encounter : कठुआ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, दो अभी भी जंगलों में छिपे, सर्च ऑपरेशन जारी
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
कठुआ में सर्च ऑपरेशन जारी है। यहां सोमवार रात से शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मंगलवार सुबह 7 बजे के बाद फायरिंग थमी है। अभी भी इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है।

कठुआ के जंगलों में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर।
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कठुआ में लगातर तीसरी बार सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया और एक आतंकी को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक दो और आतंकी अभी भी घाटी में छिपे हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। रात भर मुठभेड़ के बाद मंगलवार सुबह 7 बजे आतंकियों के साथ मुठभेड़ कुछ देर के लिए रुकी है। सूत्रों के मुताबिक सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स की माने तो 31 मार्च की रात को इलाक में आतंकियों के होने की जानकारी मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।
कश्मीर पुलिस, एनएसजी, सीआरपीएफ और बीएसएफ ने रात भर जंगल और घाटी में छिपे आतंकियों की तलाश की। इस दौरान स्निफर डॉग और ड्रोन कैमरे की भी सहायता ली गई। पुलिस और सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है और क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
लगातार हो रही घुसपैठ, 9 दिन में तीन मुठभेड़ हो चुकी
कठुआ में आतंकियों की घुसपैठ को लेकर सुरक्षा बलों की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। 9 दिनों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। पहली मुठभेड़ हीरानगर में फायरिंग के साथ शुरू हुई थी। सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि 5 आतंकी कठुआ के जंगलों में छिपे हुए हैं। इन सभी आतंकियों के जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी फॉसिस्ट से जुड़े होने की चर्चा है। 23 मार्च को मुठभेड़ में तो आतंकियों ने एक परिवार को बंधक भी बना लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
PoK में अशांति पर पाकिस्तान के दावों को भारत ने बताया ‘झूठा और मनगढ़ंत’, दुनिया से दखल की मांग
Vaishno Devi Yatra 2026: वैष्णो देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: ‘दो निशान, दो प्रधान’ के खिलाफ उठी आवाज, जिसने बदल दी देश की राजनीति
कश्मीर की राजनीति में नया मोड़, इंजीनियर रशीद छोड़ेंगे सांसद पद; बोले- जनता की अदालत में होगा आखिरी फैसला
जम्मू कश्मीर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पिछले दिनों शहीद आतंकियों के हथियार छीनने की बात झूठी
पिछले दिनों आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों के बीच जो मुठभेड़ हुई थी। उसमें में तीन जवान शहीद भी हुए थे। चर्चा थी कि उन जवानों के हथियार भी आतंकी उठा ले गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने इन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कोई हथियार गायब नहीं हुए हैं, ये कोरी अफवाह है।
One terrorist died in kathua encounter serarch operation continue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहली बारिश में बहा आलापल्ली-सिरोंचा हाईवे, सिरोंचा का गड़चिरोली मुख्यालय से टूटा संपर्क
Jun 24, 2026 | 09:16 AMकलावा बांधने का सही तरीका क्या है? जानिए हाथ में मौली कितनी बार लपेटना माना जाता है शुभ
Jun 24, 2026 | 09:10 AMजर्मनी में रेल सेवा पूरी तरह ठप! आधी रात मचा ऐसा हाहाकार कि स्टेशन हो गए जाम, फंसे हजारों यात्री
Jun 24, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में ढाई महीने में 20 लाख रुपये से अधिक की वसूली, ST टिकट पर 2 रुपये अतिरिक्त शुल्क लागू
Jun 24, 2026 | 08:57 AMमध्य प्रदेश में यूसीसी पर मिले 9.5 लाख सुझाव, मुस्लिम महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा किया समर्थन
Jun 24, 2026 | 08:55 AMमंगेतर ने रची मौत की साजिश, प्रेमी संग मिलकर किले से खाई में धकेला; पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का खुला राज
Jun 24, 2026 | 08:54 AMNavabharat Nishanebaaz: जहां दिखे फायदा, उस ओर चल इसीलिए होता है इतना दलबदल
Jun 24, 2026 | 08:54 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














