LPG Price Hike: गैस 60 रुपये महंगी, तेल कंपनियों ने 21 दिन का बुकिंग लॉक-इन लागू किया

मुंबई में गैस बुकिंग में तकनीकी खराबी के कारण जनता हलाकान है। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और बुकिंग लॉकिंग पीरियड ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है।
LPG Price Hike: गैस 60 रुपये महंगी, तेल कंपनियों ने 21 दिन का बुकिंग लॉक-इन लागू किया
Published on
Updated on

LPG price hike India।पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के चलते तेल कंपनियों ने जहां 6 मार्च की रात 12 बजे से रासोई गैस के दाम 60 रुपए और व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि कर दी, वहीं बुकिंग का लॉकिंग पीरियड 21 दिन लागू कर बुकिंग जाम कर दी।

अचानक गैस बुक नहीं होने से खासकर घरेलू गैस उपभोक्ताओं में खासा हड़कंप मच गया है। लोग लगातार गैस बुक करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आटोमैटिक बुकिंग सिस्टम पर उन्हें तकनीकी खराबी का मैसेज मिल रहा है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के सूत्रों के मुताबिक युद्ध के चलते देश में गैस का संकट खड़ा हो गया है। आपात आपूर्ति भंडारण ज्यादा दिनों का नहीं है। इधर बुकिंग वाल्यूम तेजी से बढ़ गया है। लोग किल्लत की जानकारी के बीच तनाव में हैं।

जमाखोरी की आंशका इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पिछले दो दिनों में बुकिंग वॉल्यूम में तेजी से बढ़ोतरी के बाद जमाखोरी को रोकने और सप्लाई को स्थिर करने के लिए शुक्रवार से 21 दिन का बुकिंग लॉक इन पीरियड लागू किया है।

डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के मुताबिक, बुकिंग में अचानक बढ़ोतरी की वजह से सप्लाई चेन पर दबाव कम करने के लिए यह कदम उठाया गया। पैनिक बुकिंग की वजह से कंपनियों ने लॉकइन पीरियड तय किया है ताकि उपभोक्ता सिलेंडर जमा न करें।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अकेले नागपुर जिले में शुक्रवार को लगभग 1.5 लाख बुकिंग मिलीं, जबकि आम तौर पर रोजाना औसतन लगभग 75,000 से कम बुकिंग होती हैं।

डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक इस बढ़ोतरी से पूरे शहर में डिलीवरी में दिक्कतें आईं। बॉटलिंग लड़खड़ाई एक बड़ी तेल कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि पेट्रोलगैस की कमी होने की खबरों के चलते अचानक बुकिंग बढ़ने से बॉटलिंग ऑपरेशन पर भी असर पड़ने लगा है।

अधिकारी ने कहा, हमारे कुछ बॉटलिंग प्लांट 20 कम कैपेसिटी पर काम कर रहे थे क्योंकि रिफिलिंग के लिए काफी खाली सिलेंडर वापस नहीं आ रहे थे।

महाराष्ट्र में रोजाना औसतन एलपीजी की मांग लगभग 7 लाख सिलेंडर है। इसमें से, इंडियन ऑयल लगभग 3 लाख सिलेंडर सप्लाई करता है, जबकि बाकी भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड बांटते हैं।

डिलीवरी के 21 दिन बाद ही बुकिंग ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com