टाटा एस में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 6 गोवंश, एलसीबी ने घेराबंदी कर पकड़ा; 1.96 लाख का माल जब्त

अमरावती में ग्रामीण अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए टाटा एस वाहन में हो रही गोवंश तस्करी का पर्दाफाश किया. पुलिस ने 6 गोवंश और वाहन सहित 1.96 लाख रुपए का माल जब्त किया।
टाटा एस में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 6 गोवंश, एलसीबी ने घेराबंदी कर पकड़ा; 1.96 लाख का माल जब्त
Published on
Updated on

अमरावती, ब्यूरो. ग्रामीण अपराध शाखा ने कुर्हा से अमरावती मार्ग से हो रही वाहन में हो रही गोवंश तस्करी का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई शुक्रवार 6 मार्च को की गई. पुलिस ने वाहन और 6 गोवंश को जब्त किया है. जिसकी कीमत 1 लाख 96 हजार रुपए बताई गई. फोटोगोवंश तस्करी पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने गोवंशीय जानवरों की अवैध कटाई के लिए हो रही परिवहन को रोकने और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए थे.

इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक विशाल रोकड़े और उनकी टीम पेट्रोलिंग कर रही थी. इस समय गोपनीय सूचना मिली कि कुहा से अमरावती की ओर टाटा एस वाहन में गोवंशीय जानवरों को क्रूरता से बांधकर, कत्तल के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था. सूचना पर गोवंश पथक ने भिवापुर से मार्डी रोड के विरगव्हाण फाटे के पास नाकाबंदी की और टाटा एस वाहन को रुकने का इशारा किया.

वाहन चालक ने वाहन को सड़क के किनारे रोक दिया. चालक ने अपना नाम प्रविण अर्जुन डोलस 38, दिवानखेड बताया. पुलिस ने वाहन की जांच की, तो उसमें 6 गोवंशीय जानवर पाए गए. पुलिस ने वाहन और गोवंश सहित कुल 1 लाख 96 हजार रुपए का माल जब्त किया है. आरोपी प्रविण डोलस और अन्य सामान को आगे की कार्रवाई के लिए कुहा पुलिस के हवाले किया. उक्त कार्रवाई पुलिस निरीक्षक किरण वानखडे के मार्गदर्शन में सचिन पवार, विशाल रोकड़े, संतोष तेलंग, निरंजन आमटे, रुपेश चंडिकापूरे, आकाश इंगोले और चालक किशोर सुने ने की.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com