- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Omar Abdullah Jammu Kashmir Statehood Statement After Pahalgam Attack
राज्य का दर्जा बहाली की बात रुकी नहीं, CM बोले- बस विधानसभा में चर्चा नहीं करना चाहता
जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली पर असर की बात हो रही है, लेकिन CM अब्दुल्ला ने साफ किया कि बातचीत जारी है। उन्होंने यह मुद्दा नीति आयोग की बैठक में भी उठाया और विधानसभा में चर्चा न करना यह उनका निजी फैसला था।
- Written By: सौरभ शर्मा

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (फोटो- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि क्या इसका असर राज्य के विशेष दर्जे की बहाली से जुड़ी बातचीत पर पड़ा है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने साफ किया है कि इस हमले के बावजूद राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर बातचीत पूरी तरह जारी है और इसमें कोई रुकावट नहीं आई है। उनका कहना है कि नीति आयोग की बैठक में भी उन्होंने यह मुद्दा मजबूती से उठाया है। बस, विधानसभा के विशेष सत्र में इस विषय पर चर्चा न करने का निर्णय उनका निजी था।
पर्यटन को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अहम बात रखी। उन्होंने कहा कि घाटी की सुंदरता का अनुभव सबसे पहले कश्मीरियों को ही लेना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को प्रेरित किया कि वे अपने परिवारों के साथ पर्यटन स्थलों की सैर करें, जिससे इन जगहों को लेकर जागरूकता बढ़े और पर्यटन गतिविधियों को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रचार से नहीं, बल्कि स्थानीय भागीदारी से पर्यटन को असली मजबूती मिलती है।
राज्य का दर्जा बहाली की प्रक्रिया जारी है
उमर अब्दुल्ला ने गुलमर्ग में मीडिया से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया पर आतंकी हमले का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में नीति आयोग की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि केवल एकमात्र बात जो उन्होंने नहीं की, वह थी विधानसभा के विशेष सत्र में इस मुद्दे पर चर्चा करना, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बहाली की बातचीत थम गई है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
इल्तिजा मुफ्ती को अलगाववादियों का समर्थन करना पड़ा भारी, महबूबा मुफ्ती की बेटी का ‘एक्स’ अकाउंट बैन
सोपोर में नशे पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 तस्कर, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
जम्मू में JDA का हंटर; रिंग रोड कॉरिडोर किनारे प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 15 से ज्यादा ढांचे किए जमींदोज
घाटी में पर्यटन को लेकर दिया अहम संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर के टूरिस्ट प्लेस को लेकर सबसे पहले कश्मीरियों को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे घाटी के पर्यटन स्थलों की सैर करें और इन जगहों को प्रचार-प्रसार के साथ-साथ अपनी उपस्थिति से भी जीवंत करें। उन्होंने माना कि पर्यटन का असली विकास तभी होगा जब स्थानीय लोग स्वयं इसमें भागीदारी निभाएंगे।
Omar abdullah jammu kashmir statehood statement after pahalgam attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














