-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Ladakh Violence Curfew Sonam Wangchuk Protest Full Statehood Demand Explained
लद्दाख का मास्टरमाइंड कौन? 4 मौतें, कर्फ्यू, सियासत और साजिश के आरोप; जानें किस चिंगारी से भड़की आग
- Written By: सौरभ शर्मा
Ladakh: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि हिंसा भड़काऊ बयानों से प्रेरित थी। Wangchuk की ताजा हड़ताल शुरू होने के 10 दिन बाद यानी 20 सितंबर को केंद्र ने 4 महीने के ठहराव के बाद बातचीत का न्योता भेजा।

लद्दाख में भड़की हिंसा के दृश्य (फोटो- सोशल मीडिया)
Ladakh Violence Inside Story: कश्मीर के जिस हिस्से को शांति और शांत वादियों के लिए जाना जाता है, आज हिंसा की आग में झुलस रहा है। 36 साल बाद लेह की सड़कों पर ऐसा मंजर दिखा, जहां प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस हिंसा में चार लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। केंद्र सरकार ने इस पूरी घटना के लिए सीधे तौर पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के भड़काऊ बयानों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, वांगचुक ने इसे जेन-जी क्रांति बताते हुए हिंसा के बाद अपनी 15 दिन पुरानी भूख हड़ताल वापस ले ली है।
चार साल से चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन ने अचानक हिंसक रूप कैसे ले लिया, यह एक बड़ा सवाल है। लद्दाख के लोग पूर्ण राज्य के दर्जे, संविधान की छठी अनुसूची में शामिल होने, दो अलग लोकसभा सीटों और स्थानीय युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों की मांग कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर सोनम वांगचुक और कई स्थानीय संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार का कहना है कि वह बातचीत के लिए तैयार थी और 25-26 सितंबर को बैठक भी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही हिंसा भड़क गई। सरकार ने सवाल उठाया है कि जब बातचीत का रास्ता खुला था, तो हिंसा किसके फायदे के लिए भड़काई गई?
सियासत और साजिश के आरोप
इस हिंसा को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। केंद्र सरकार और भाजपा ने हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ होने का भी आरोप लगाया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि कांग्रेस के एक पार्षद भीड़ को उकसा रहे थे। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह घटना केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद लद्दाख के लोगों की निराशा और गुस्से को दर्शाती है। उनका कहना है कि जब लद्दाख के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, तो जम्मू-कश्मीर के लोगों की निराशा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
किसकी चिंगारी से भड़की आग
सोनम वांगचुक ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का हल न निकलने से युवाओं में निराशा बढ़ रही थी, जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय का बयान स्पष्ट रूप से कहता है कि वांगचुक के बयानों ने ही भीड़ को उकसाया। इस बीच, हिंसा को देखते हुए लद्दाख फेस्टिवल भी रद्द कर दिया गया है। फिलहाल, लेह में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, लेकिन इस घटना ने कई गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: सांसें रोक देगी खबर: मुंह में पत्थर ठूंसे, फेवीक्विक से होंठ चिपकाए; 15 दिन के मासूम के साथ हैवानियत
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा तब भड़की जब वांगचुक की भूख हड़ताल के दौरान दो बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद से कुछ युवा नाराज हो गए और सोशल मीडिया के जरिए भीड़ इकट्ठा की गई, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।
Ladakh violence curfew sonam wangchuk protest full statehood demand explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












