-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Kashmir Shopian Over 90 Employees Found Absent From Work District Hospital Sought Explanation
कश्मीर : शोपियां डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में अजब हाल, अफसरों के छापे के दौरान 90% डॉक्टर-स्टाफ गायब
- Written By: राहुल गोस्वामी
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में जब कुछ आला अधिकारियों ने एक अस्पताल का बुधवार को औचक निरीक्षण किया जहां उन्हें अस्पताल में चिकित्सकों सहित 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित मिले। इस गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के लिए स्पष्टीकरण मांगने को कहा गया है।

शोपियां डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के शोपियां जिले में जब कुछ आला अधिकारियों ने एक अस्पताल का बुधवार को औचक निरीक्षण किया जहां उन्हें अस्पताल में चिकित्सकों सहित 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित मिले।
मामलते पर अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों से इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा सुबह बुधवार को सुबह दस बजे शोपियां जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया जिस दौरान ये कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा उपलब्ध कराई गई बायोमेट्रिक उपस्थिति रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए।
यहां पढ़ें – आज बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण मामले में सुनवाई, पीड़िता को भी कोर्ट का समन
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Amarnath Yatra: देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: गुलमर्ग-श्रीनगर रूट पर शाम 5 बजे के बाद पर्यटक वाहनों की ‘नो एंट्री’, आवाजाही पर लगी रोक
बताया गया कि निरीक्षण के समय अस्पताल के 198 कर्मचारियों में से केवल 17 उपस्थित थे, जबकि 181 अनुपस्थित थे। इतना ही नही अस्पताल में चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की अनियमित उपस्थिति से लोगों को काफी असुविधा होती है।
इस बाबत फिर उपायुक्त कार्यालय ने बीते मंगलवार को एक परिपत्र जारी किया, जिसमें कहा गया है कि अनधिकृत अनुपस्थिति के मामले में संबंधित कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटकर जिला ‘रेडक्रॉस सोसायटी’ के खाते में जमा कर दिया जाएगा। वहीं निरीक्षण के बाद जारी आदेश में उपायुक्त ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से उनकी ओर से लापरवाही, सेवा में कोताही, उदासीन रवैये, गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के लिए स्पष्टीकरण मांगने को कहा गया है।
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबल-आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी, 2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका
इस जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि, कर्मचारियों को अब अपने जवाब में यह बताना होगा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। आदेश में कहा गया है कि जवाब तीन दिन के भीतर उपायुक्त कार्यालय को प्रस्तुत किए जाएंगे, साथ ही चिकित्सा अधीक्षक के विचार, टिप्पणियां और सिफारिशें भी प्रस्तुत की जाएंगी। ऐसा न करने पर यह मान लिया जाएगा कि अनुपस्थित कर्मचारियों के पास अपने बचाव में कहने के लिए कुछ नहीं है और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी, साथ ही एक दिन का वेतन भी इसमें काटा जाएगा। (एजेंसी इनपुट साथ)
Kashmir shopian over 90 employees found absent from work district hospital sought explanation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














