-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Jammu And Kashmirencounter Between Security Forces And Terrorists Continues In Kulgam 2 3 Terrorists Suspected To Be Hiding
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबल-आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी, 2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका
- Written By: राहुल गोस्वामी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाममें बीते बुधवार दोपहर से शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ आज भी जारी है। एनकाउंटर यारीपोरा के बाडीमर्ग में चल रहा है। यहां 2-3 आतंकी छिपे होने की संभावना है। स्थिति पर मजबूती के साथ कंट्रोल करने के लिए और भी जवानों को भी लगाया जा रहा है।

फाइल फोटो: भारतीय सेना के जवान [स्रोत: सोशल मीडिया]
कुलगाम: जम्मू-कश्मीर से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के कुलगाम जिले में बीते बुधवार दोपहर से शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ आज भी जारी है। उक्त एनकाउंटर फिलहाल यारीपोरा के बाडीमर्ग में चल रहा है। यहां 2-3 आतंकी छिपे होने की संभावना है। मौके की नजाकत को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई गई है। वहीं इलाके में देर रात लाइट लगाई गई है, जिससे उजाला बना रहे और आतंकी अंधेरे का फायदा उठा भाग न सकें।
जानकारी दें कि, बीते बुधवार से कुलगाम जिले के यारीपोरा के बादीमर्ग गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर है कि, सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। लेकिन जैसे ही वे इक संदिग्ध स्थान की तरफ बढ़े तो छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरु कर दी।
यहां पढ़ें – आज बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण मामले में सुनवाई, पीड़िता को भी कोर्ट का समन
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Amarnath Yatra: देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: गुलमर्ग-श्रीनगर रूट पर शाम 5 बजे के बाद पर्यटक वाहनों की ‘नो एंट्री’, आवाजाही पर लगी रोक
इस भयंकर फायरिंग के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने अपने घेरे में ले लिया गया है। यह एनकाउंटर सेब के एक बाग में चल रही है और सुरक्षाबलों ने फिलहाल यहां सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। स्थिति पर मजबूती के साथ कंट्रोल करने के लिए और भी जवानों को भी लगाया जा रहा है।
देखा जाए तो बीते नवंबर महीने में कश्मीर घाटी का यह 9वां एनकाउंटर है। वहीं, नॉर्थ कश्मीर में पिछले 8 दिनों में यह छठी मुठभेड़ दर्ज हुई है। इससे पहले बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोपोर में मुठभेड़ हो चुकी है। इससे भी पहले बीते 10 नवंबर को किश्तवाड़ के केशवान के जंगलों में एनकाउंटर हुआ था।
यहां पढ़ें – टोंक में पुलिस का बड़ा एक्शन, नरेश मीणा के 100 से अधिक समर्थकों को हिरासत में लिया
जानकारी दें कि, बीते तीन सालों में सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में घातक हमलों के बाद इस साल आतंकवादी गतिविधियां जम्मू क्षेत्र के छह अन्य जिलों में फैल गईं, जिनके कारण 18 सुरक्षाकर्मियों और 13 आतंकवादियों समेत 44 लोगों की मौत हुई है।
वहीं राजौरी और पुंछ के पीर पंजाल जिलों में हालांकि पिछले सालों की तुलना में इस साल 2024 में आतंकवादी गतिविधियों में काफी गिरावट देखी गई है, लेकिन फिर अप्रैल-मई से रियासी, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर और जम्मू में हुईं सिलसिलेवार घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता पैदा कर दी है। (एजेंसी इनपुट साथ)
Jammu and kashmirencounter between security forces and terrorists continues in kulgam 2 3 terrorists suspected to be hiding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














