जम्मू में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस में रेड, AK-47 की गोलियां और पिस्टल बरामद
Sia Raids kashmir Times Office: जम्मू में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस में स्टेट इंवेस्टिगेटिंग एजेंसी (SIA) ने गुरुवार रेड की। एजेंसी ने छापेमारी में हथियार बरामद किए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
जम्मू में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस में रेड, AK-47 की गोलियां और पिस्टल बरामद
Jammu Kashmir News: जम्मू में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस में स्टेट इंवेस्टिगेटिंग एजेंसी (SIA) ने गुरुवार को छापा मारा। एजेंसी ने छापेमारी में हथियार बरामद किए हैं। रेड के दौरान AK-47 की गोलियां, पिस्टल और ग्रेनेड का लिवर बरामद हुआ है। एजेंसी के अनुसार, SIA ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता और आतंकवादी विचारधाराओं का समर्थन करने के आरोप में कश्मीर टाइम्स अखबार के जम्मू स्थित मुख्य कार्यालय पर कार्रवाई की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रकार वेद भसीन द्वारा संचालित कश्मीर टाइम्स ने कुछ समय से जम्मू में अपने प्रिंट संस्करण का प्रकाशन बंद कर दिया है और अब यह मुख्य रूप से ऑनलाइन ही संचालित हो रहा है। भसीन के निधन के बाद उनकी बेटी अनुराधा भसीन और उनके पति प्रबोध जामवाल ने अखबार की जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, दोनों अमेरिका चले गए हैं और पिछले कुछ सालों से वहीं रह रहे हैं। इसकी वेबसाइट पर प्रबोध को संपादक और अनुराधा को प्रबंध संपादक के रूप में दिखाया गया है। छापेमारी सुबह करीब छह बजे शुरू हुई और SIA अधिकारियों ने अखबार के प्रबंधक संजीव केरनी को कार्यालय खोलने के लिए उनके घर से बुलाया।
पहले FIR और अब छापेमारी
छापेमारी सुबह करीब छह बजे शुरू हुई, जब SIA अधिकारियों ने कश्मीर टाइम्स के प्रबंधक संजीव केरनी को कार्यालय खोलने के लिए उनके घर से बुलाया। जानकारी के अनुसार, इस न्यूजपेपर के खिलाफ कुछ दिन पहले एक FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले कश्मीर टाइम्स के जम्मू और कश्मीर दफ्तरों में देश विरोधी सामग्री प्रकाशित करने के आरोप में छापेमारी हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
आज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: जन सुराज के वरिष्ठ नेता बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा भाजपा में शामिल
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
यह भी पढ़ें- 30 सेकंड में मौत! घर जाने को निकले थे शमशान पहुंच गए, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा
फिलहाल, यह अखबार पिछले कुछ महीनों से प्रिंट में नहीं आ रहा है। बता दें कि दिल्ली में 10 नवंबर के बाद हुए ब्लास्ट के बाद जम्मू समेत कई अन्य शहरों में छापेमारी का सिलसिला जारी है। पुलिस अब तक कई लोगों को हिरासत में ले चुकी है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच का प्रमुख केंद्र फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी है, जहां डॉक्टर उमर, डॉ. आदिल, डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन के लिंक पाए गए। इसके बाद पुलिस ने हाल ही में वहां भी छापेमारी की थी।
