आज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11:00 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी शुरू कर दी है और बंदर अब्बास पर हमले बढ़ा दिए है।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
15 Jul 2026 08:17 AM (IST)
15 Jul 2026 08:17 AM (IST)FBI को नीतीश कौशल की तलाश
FBI को नीतीश कौशल की तलाश है। उस पर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने का आरोप है जो हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में शामिल रहा है। यह संगठन भारत के पंजाब राज्य में शुरू हुआ था और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर काम करता था। यह जानकारी एफबीआई ने ट्वीट कर दी।
FBI tweets, "Nitish Kaushal is wanted by the FBI for his alleged involvement in a transnational criminal organization engaged in, among other things, acts involving murder, kidnapping, drug trafficking, extortion, weapons trafficking, money laundering, and human smuggling. This… pic.twitter.com/H752ySe2i0
— ANI (@ANI) July 15, 2026
15 Jul 2026 07:37 AM (IST)
15 Jul 2026 07:37 AM (IST)राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अयोध्या पुलिस 2 आरोपियों को कस्टडी में लेगी
अयोध्या पुलिस राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जेल से आरोपी रामाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को अपनी कस्टडी में लेगी। आगे की जांच के लिए दोनों आरोपियों को 14 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी गई है।
Ayodhya, Uttar Pradesh: Ayodhya Police will take custody of accused Ramashankar Mishra and Subhash Srivastava from the jail in connection with the Ram Mandir donation theft case. Both accused have been granted 14 hours of police custody remand for further investigation. pic.twitter.com/sf8lg8Zeg9
— IANS (@ians_india) July 15, 2026
15 Jul 2026 07:10 AM (IST)
15 Jul 2026 07:10 AM (IST)यूएस ने ईरान के खिलाफ शुरू किए हमले
U.S. सेंट्रल कमांड के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे (ET) U.S. सेंट्रल कमांड की फोर्स ने ईरान के खिलाफ हमलों का एक और दौर शुरू किया। इसका मकसद ईरान की उन क्षमताओं को और कमजोर करना है जिनका इस्तेमाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमले के लिए किया जाता है। ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब अमेरिकी फोर्स ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों की नाकेबंदी फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह नाकेबंदी शाम 4 बजे (ET) से लागू होगी।
15 Jul 2026 06:52 AM (IST)
15 Jul 2026 06:52 AM (IST)FIFA 2026: फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा स्पेन
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अपनी जगह बना ली है। फ्रांस को 2-0 से मात देकर स्पेन ने फाइनल मुकाबले पहुंच गई है।
15 Jul 2026 06:49 AM (IST)
15 Jul 2026 06:49 AM (IST)गुरुग्राम: झुंड सराय इलाके में 'लाइफलॉन्ग' कंपनी के एक गोदाम में लगी आग
हरियाणा के गुरुग्राम में पटौदी रोड पर झुंड सराय इलाके में 'लाइफलॉन्ग' कंपनी के एक गोदाम में आग लग गई। इस गोदाम में फिटनेस और मसाज का सामान रखा हुआ था। आग बुझाने का काम चल रहा है और आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
Gurugram, Haryana: A fire broke out at a Lifelong company warehouse in the Jhund Sarai area on Pataudi Road. The warehouse stored fitness equipment and massage equipment. Firefighting operations are underway, and the cause of the blaze is yet to be ascertained.
(Source: Fire… pic.twitter.com/FY3DKtXIuK
— IANS (@ians_india) July 14, 2026
15 Jul 2026 06:47 AM (IST)
15 Jul 2026 06:47 AM (IST)कर्नाटक के हालात पर सीएम डीके शिवकुमार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कर्नाटक में सूखे जैसे हालात को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
Karnataka CM DK Shivakumar writes a letter to Prime Minister Narendra Modi seeking urgent intervention in view of the emerging drought situation in Karnataka. pic.twitter.com/p9AeOTSrx8
— ANI (@ANI) July 15, 2026
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11:00 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में आरोपी रामाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव से 14 घंटे की पुलिस कस्टडी में आज पूछताछ शुरू होगी। दिल्ली में आज MCD स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव होने हैं। वार्ड कमेटी चुनावों के नतीजे तय करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका अहम मानी जा रही है।कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कर्नाटक में सूखे जैसे हालात को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। बिहार के पटना में राज्य BJP कार्यालय में एक ‘सहयोग कार्यक्रम’ (जनसंपर्क कार्यक्रम) आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी नेता और अधिकारी सीधे जनता की शिकायतें सुनेंगे। भारत और UK के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) आज से लागू हो रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट खबरें जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
