Jammu Kashmir Election Exit Poll: जम्मू कश्मीर में भंवर में फंसी भाजपा, डूबेगी नैया या होगी पार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सामने चुका है। एग्जिट पोल का आंकड़ा जारी करने वाली सभी सर्वे एजेंसियों ने राज्य में राष्ट्रीय दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत स्थिति में दिखाया है। वहीं क्षेत्रीय पार्टियां काफी पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं। वैसे एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी सबसे आगे है।
- Written By: साक्षी सिंह
Jammu Kashmir Election Exit Poll
Jammu Kashmir Election Exit Poll live updates: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सामने चुका है। एग्जिट पोल का आंकड़ा जारी करने वाली सभी सर्वे एजेंसियों ने राज्य में राष्ट्रीय दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत स्थिति में दिखाया है। वहीं क्षेत्रीय पार्टियां काफी पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं। वैसे एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी सबसे आगे है। लेकिन बहुमत से पीछे। यानी यहां किसी भी पार्टी को बहुमत मिलते हुए नहीं दिख रहा है।
90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान संपन्न हुआ। आखिरी चरण का चुनाव मतदान 3 अक्टूबर को था। 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद शनिवार को एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए। ये आंकड़ें रूझान में बदलेंगे कि नहीं। इस पता 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आने वाले के दिन ही पता चल पाएगा।
सभी सर्वे एजेंसियां के रिपोर्ट में भाजपा की 27 से 35 सीट आने की उम्मीद है। कांग्रेस के पास 35 से 48 सीट आने के आसार दिख रहे हैं और क्षेत्रीय पार्टियां 6-12 सीट पर सिमटती नजर आ रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 8-23 सीटें जाते दिख रही हैं। जबकि किसी भी पार्टी को बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए 46 सीटों की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
सर्वे की मानें तो तय है कि भाजपा की सरकार नहीं आने वाली है। भाजपा को समर्थन की बात पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष पहले ही हाथ खड़ी कर चुकी हैं। वो भाजपा के साथ आने के लिए सीधे मना कर चुकी हैं।
06 Oct 2024 01:46 PM (IST)
06 Oct 2024 01:46 PM (IST)भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने एग्जिट पोल को बताया फेल
एग्जिट पोल पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दोनों जगहों पर यानी जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा नेता ने जनता पर विश्वास जताया। कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा की सरकार को मिलेगा।
#WATCH दिल्ली: एग्जिट पोल पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "भाजपा दोनों(जम्मू-कश्मीर और हरियाणा) जगहों पर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। जनता का आशीर्वाद भाजपा की सरकार को मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जिस तरह गरीब हित के लिए काम किया है,… pic.twitter.com/ERaOX1Q925
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2024
J&K में पीएम मोदी ने विकास और विश्वास खड़ा किया
तरुण चुघ ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जिस तरह गरीब हित के लिए काम किया है। जम्मू-कश्मीर में विकास और विश्वास को खड़ा किया है। जनता भाजपा को वोट दे रही है। जिसका परिणाम 8 तारीख को आएंगे। इसमें भ्रष्टाचारी और लूट-खसूट वाले हारेंगे।
06 Oct 2024 12:09 PM (IST)
06 Oct 2024 12:09 PM (IST)रुझान कांग्रेस के हक में
एग्जिट पोल पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि एग्जिट पोल के बारे में जितना कम कहा जाए उतना ही बेहतर है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के हक में रुझान है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारा यह मानना है कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा दोनों जगहों पर हमारी सरकार बनेगी।
#WATCH चंडीगढ़: एग्जिट पोल पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "एग्जिट पोल के बारे में जितना कम कहा जाए उतना ही बेहतर है लेकिन बुनियादी बात ये है कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में रुझान कांग्रेस के हक में है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के हक में(रुझान) है और… pic.twitter.com/JjhQ1B8veV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2024
06 Oct 2024 10:41 AM (IST)
06 Oct 2024 10:41 AM (IST)जम्मू कश्मीर में भाजपा का होने जा रहा सफाया
कांग्रेस नेता और डूरू निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार गुलाम अहमद मीर ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल बयान दिया है। उन्होंने कहाकि ये सवाल सिर्फ हरियाणा का नहीं है। एक के बाद एक इस तरह से लगातार 4 विधानसभाओं के चुनाव होने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा का सफाया होने जा रहा है।
#WATCH अनंतनाग: कांग्रेस नेता और डूरू निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार गुलाम अहमद मीर ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा, "ये सवाल सिर्फ हरियाणा का नहीं है। सिलसिलेवार 4 विधानसभाओं के चुनाव होने जा रहे हैं... जम्मू-कश्मीर में भाजपा का सफाया होने… pic.twitter.com/xVKCwbiCHJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2024
06 Oct 2024 09:49 AM (IST)
06 Oct 2024 09:49 AM (IST)10 साल तक केंद्र सरकार ने बहुत दर्द दिए हैं बोले कांग्रेस नेता
जम्मू-कश्मीर के राजौरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इफ्तिखार अहमद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा कि पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने लोगों को बहुत जख्म दिए हैं। यहां के नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया गया। पेपर लीक हुए। जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ पिछले 10 सालों में जो जुल्म हुए हैं उसके खिलाफ एक गुस्सा था जो इन चुनावों में जनता के अंदर देखने को मिला।
INDIA गठबंधन बनाएगी सरकार
कांग्रेस उम्मीदवार ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि एग्जिट पोल में जो नतीजे हैं उससे भी बेहतर नतीजे होंगे। हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों ने मुझे राजौरी से प्यार दिया और यहां भाजपा सरकार के खिलाफ एक आंधी थी। INDIA गठबंधन दो-तिहाई बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगा।
#WATCH राजौरी, जम्मू-कश्मीर: राजौरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इफ्तिखार अहमद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा, "...पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने लोगों को बहुत जख्म दिए हैं... यहां के नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया गया, पेपर लीक हुए... जम्मू-कश्मीर के… pic.twitter.com/7CSsNFmS0i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2024
