जम्मू में बड़ा हादसा, पुल ढहने से मलबे में दबकर कई लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jammu Bridge Collapse: जम्मू के बंतलाब इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास पुल गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
जम्मू में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (Image- Social Media)
Jammu Bridge Collapse: शुक्रवार को जम्मू के बंतलाब इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास पुल गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। शुरुआती रिपोर्टों में बताया हगया कि घटना में चार से पांच लोगों की जान जा सकती है, हालांकि इस खबर के लिखे जाने तक हताहतों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल अचानक ढह गया, जिससे लोग मलबे के नीचे दब गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव दल मशीनों की मदद से मलबा हटाते हुए देखे गए, जबकि स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। अधिकारियों ने ढहे हुए पुल के नीचे दबे लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि पुल गिरने के कारणों और हताहतों की सही संख्या के बारे में जानकारी बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही पता चल पाएगी।
🚨 JAMMU BRIDGE COLLAPSE An under-construction bridge segment in Bantalab, Jammu collapsed today. Rescue teams have successfully pulled out one labourer alive from under the debris. Relief and search operations are still underway for others feared trapped.
Further details… pic.twitter.com/VAykeMs2FW — Public News X (@PublicNewsX) May 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 01 मई LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ FIR वाली याचिका HC से खारिज
Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 शव बरामद
‘घाटी के लोग शांति और सम्मान चाहते हैं’, आतंकवाद को लेकर फारूख अब्दुल्ला की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी
दिल्ली के द्वारका में सुबह-सुबह मचा कोहराम, गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत
हादसे के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, भारतीय सेना तथा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। अब तक 2 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, वहीं 4 मजदूर अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। उनको निकालने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
मौके पर राहत टीम की तरफ से भारी मशीनरी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय विधायक श्याम लाल शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चार लोग मलबे में फंसे हुए हैं और उनको बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
6 मजदूर मलबे में दबे
हादसे के बाद बचाव अभियान तेजी से जारी है और प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना से पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। पुल का एक हिस्सा गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कई मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई, वहीं 6 मजदूर मलबे में दब गए थे। आनन-फानन में घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई।
यह भी पढ़ें- मुंबई से मथुरा तक…जब पानी में समा गईं सैकड़ों जिंदगियां, बरगी डैम से पहले हो चुके हैं ये दर्दनाक हादसे
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। एसडीआरएफ, इंडियन आर्मी तथा आम लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। दो मजदूरों को बाहर निकलाकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि बाकी चार मलबे में कहां और किस हालत में इस अब तक पता नहीं चल पाया है।
