Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, बारामूला में दबोचा गया आतंकियों का मददगार, MP-5 पिस्तौल बरामद

Baramulla Terror News: बारामूला में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन के मददगार (OGW) एजाज़ गनी को गिरफ्तार किया। उसके पास से MP-5 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Aug 02, 2026 | 12:50 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Baramulla Terrorist Associate OGW Arrested: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी जीरो-टोलरेंस नीति के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। बारामूला जिले में चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक सक्रिय मददगार (ओवर ग्राउंड वर्कर – OGW) को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से घातक हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है।

घाटी में हाई अलर्ट के बीच संयुक्त नाकाबंदी

पिछले कुछ दिनों में घाटी में बढ़ी आतंकी गतिविधियों, विशेषकर कुलगाम में निर्दोष मजदूरों की हत्या के बाद, पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी क्रम में बारामूला के नरवाव क्षेत्र में जंदफरन-गोरीवन क्रॉसिंग पर एक विशेष ‘संयुक्त नाका’ (चेकपोस्ट) लगाया गया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी बारामूला, सीआरपीएफ (CRPF) की 53वीं बटालियन और BSF की 112वीं बटालियन के जवान शामिल थे।

नाका देख भागने लगा संदिग्ध, जवानों ने दबोचातलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की नजर गोरीवान की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। जवानों की मौजूदगी और सख्त चेकिंग को देखकर आरोपी घबरा गया और उसने वहां से भागने की कोशिश की। हालांकि, मुस्तैद जवानों ने बिना वक्त गंवाए उसका पीछा किया और घेराबंदी कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

सम्बंधित ख़बरें

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात! आतंकियों ने पहले पूछा नाम, फिर बरसा दी गोलियां, हाई अलर्ट के बीच मुआवजे का ऐलान

भारी बारिश और भूस्खलन से थमी अमरनाथ यात्रा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी ठप, रेजिसट्रेशन की बदली प्रक्रिया

PoK भारत का अभिन्न हिस्सा! सरहद पार तनाव के बीच MEA ने अमेरिकी मीडिया को फटकारा, सही नाम इस्तेमाल करने की अपील

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में मजदूरों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

MP-5 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

जब सुरक्षाबलों ने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद काले रंग के बैकपैक से चौंकाने वाली चीजें बरामद हुईं। उसके पास से एक कैमोफ़्लाज्ड MP-5 टाइप पिस्तौल, एक मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस (9mm) बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसकी जांच से कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

 है पकड़ा गया ‘आतंकियों का मददगार’?

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी की पहचान एजाज़ अहमद गनी के रूप में हुई है। वह मोहम्मद सुल्तान गनी का बेटा है और बारामूला के नंबलन (शीरी) का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शीरी पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत FIR (नंबर 37/2026) दर्ज कर ली है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसे हथियारों की यह खेप कहाँ से मिली थी और वह किन आतंकी समूहों के संपर्क में था।

यह भी पढ़ें शिवमोग्गा में भूस्खलन से झोपड़ी पर गिरा मलबा, 3 साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कुलगाम हमले के बाद बढ़ी चौकसी

यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में कुलगाम जिले में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों, दीपक और बोपिंदर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। छत्तीसगढ़ के रहने वाले इन मजदूरों पर हुए हमले के बाद से ही सुरक्षाबल पूरी घाटी में आतंकियों और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आक्रामक अभियान चला रहे हैं। बारामूला में हुई यह कार्रवाई आतंकवाद के ईको-सिस्टम पर एक कड़ा प्रहार मानी जा रही है।

Baramulla terrorist associate ogw arrested mp5 pistol recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 12:50 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.