आज की ताजा खबर 03 अगस्त LIVE: दतिया, मांजलपुर और बांकीपुर उपचुनाव का आज आएगा फैसला, शुरू हुई मतगणना
Aaj Ki Taza Khabar: संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से दोबारा शुरू होगी। लोकसभा में इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट बिल, 2026 और बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 पेश किए जाएंगे।
- Written By: अमन उपाध्याय
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
03 Aug 2026 08:19 AM (IST)
03 Aug 2026 08:19 AM (IST)बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू
बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। तीनों सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों पर सभी की नजर बनी हुई है बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की राजनीतिक परीक्षा को लेकर खास चर्चा है, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट के परिणाम भी राजनीतिक दलों के लिए अहम माने जा रहे हैं।
03 Aug 2026 07:45 AM (IST)
03 Aug 2026 07:45 AM (IST)समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग
बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन संख्या 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे सटे एक डिब्बे में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
#WATCH | Saharsa, Bihar: A fire broke out in the engine of a rail and an adjoining coach of passenger train No. 63344 (Samastipur–Saharsa) at Simri Bakhtiyarpur railway station in Bihar's Saharsa district around 3 AM. Passengers were evacuated safely, and no casualties have been… pic.twitter.com/NxMpJlIbie
— ANI (@ANI) August 3, 2026
03 Aug 2026 07:10 AM (IST)
03 Aug 2026 07:10 AM (IST)बांकीपुर उपचुनाव का आज आएगा फैसला
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना शुरू हो जाएगा। यह सीट प्रशांत किशोर की राजनीतिक पारी की शुरुआत और बिहार में उनकी स्वीकार्यता को लेकर चर्चा का विषय बनी हुयी है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू करने की पूरी तैयारी है। ऐसे में सबकी नजर आज इस सीट के के परिणाम है।
03 Aug 2026 06:48 AM (IST)
03 Aug 2026 06:48 AM (IST)सावन के पहले सोमवार पर महाकाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह से ही भक्त भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर के द्वार भस्म आरती के लिए सुबह करीब 2:30 बजे खोले गए। इस दौरान भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया और उन्हें भांग एवं सूखे मेवों से विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया।
इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से पारंपरिक विधि-विधान के साथ पवित्र भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
Ujjain, Madhya Pradesh: Thousands of devotees gathered at the Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple on the first Monday of the holy month of Sawan. The temple doors opened at around 2:30 am for the Bhasma Aarti, during which Lord Mahakal underwent Panchamrit Abhishek and was adorned… pic.twitter.com/JUbdSrQW4w
— IANS (@ians_india) August 3, 2026
03 Aug 2026 06:34 AM (IST)
03 Aug 2026 06:34 AM (IST)श्रावण के पहले सोमवार पर CM योगी ने दिया शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण माह के पहले सोमवार के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने लिखा कि श्रद्धा, साधना और शिवत्व की अनंत चेतना से आलोकित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त शिवभक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से संपूर्ण सृष्टि सुख, समृद्धि और लोकमंगल के आशीष से अभिसिंचित हो, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव!
श्रद्धा, साधना और शिवत्व की अनंत चेतना से आलोकित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त शिवभक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से संपूर्ण सृष्टि सुख, समृद्धि और लोकमंगल के आशीष से अभिसिंचित हो, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव! pic.twitter.com/90rTAik46x
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2026
03 Aug 2026 06:31 AM (IST)
03 Aug 2026 06:31 AM (IST)दतिया उपचुनाव का फैसला आज
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज घोषित होगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होने के साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना शुरू हो जाएगा।
Breaking News Today: संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा, की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी। लोकसभा में इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट बिल, 2026 और बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 पेश किए जाएंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान अनुपूरक बजट समेत कई अहम विधायी कार्यों पर चर्चा होगी। बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज घोषित होंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट आज सुनवाई करेगा। दिल्ली हाई कोर्ट आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन से जुड़े स्वतः संज्ञान मामले पर आज सुनवाई करेगा। आज सावन का पहला सोमवार है। इस अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलेगी। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विधानसभा तक विरोध मार्च निकाल सकती है। देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा; मदुरा द्वीप के पास धूं-धूं कर जली यात्रियों से भरी फेरी, कई लोगों की मौत
आज की ताजा खबर 02 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 1अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा…उम्रकैद की सजा के बाद ताहिर हुसैन का पहला बयान, अंकित शर्मा की हत्या का है मामला
