-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu And Kashmir Police Arrested 3 People In Digital Arrest Fraud Case
जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के मामले में 3 लोग गिरफ्तार
- Written By: मनोज आर्या
Jammu-Kashmir: आरोपियों ने पीड़ित के साथ अपनी बातचीत को देश की खुफिया बात कहा और उसे अपना घर बंद करने, अन्य लोगों से बातचीत न करने का निर्देश दिया तथा कुछ ही घंटे में पैसे वापस कर देने का झूठा आश्वासन दिया।

प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस के अधिकारी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) और सीबीआई के अधिकारी बनकर पीड़ित से पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया था। डिजिटल अरेस्ट साइबर धोखाधड़ी का एक नया चलन है, जिसमें जालसाज खुद को सीबीआई और सीमा शुल्क जैसी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी बताते हैं। वे ऑडियो/वीडियो कॉल के जरिए पीड़ितों को फर्जी अंतरराष्ट्रीय पार्सल या प्रतिबंधित मादक पदार्थों को लेकर पीड़ितों को डराते हैं और उन पर पैसे देने के लिए दबाव डालते हैं।
श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इम्तियाज हुसैन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए एक वरिष्ठ नागरिक से 21 लाख रुपये की ठगी की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित के साथ अपनी बातचीत को देश की खुफिया बात कहा और उसे अपना घर बंद करने, अन्य लोगों से बातचीत न करने का निर्देश दिया तथा कुछ ही घंटे में पैसे वापस कर देने का झूठा आश्वासन दिया।
देश से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! नाबालिग बेटे को दी गाड़ी तो बाप को होगी जेल, श्रीनगर कोर्ट ने सुनाया 3 साल की सजा का ऐतिहासिक फैसला
‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ अभियान का बड़ा असर, दो ड्रग तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, बैग से मिला सैटेलाइट फोन; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची…खामेनेई की मौत के विरोध में श्रीनगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे
पीड़ित ने आरोपियों को ट्रांसफर किए 21 लाख
अधिकारी ने बताया कि दबाव में आकर पीड़ित ने समय से पहले अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट को बंद कर दी और उससे 21 लाख रुपये निकालकर एचडीएफसी बैंक में जालसाजों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया और साइबर पुलिस कश्मीर ने तुरंत जांच शुरू की। एसएसपी इम्तियाज हुसैन ने बताया कि पुलिस ने एडवांसड तकनीकी उपकरणों का उपयोग करते हुए अपराधियों की पहचान की और उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में टीम भेजी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश से गौरव कुमार, पंजाब से गुरप्रीत सिंह और उज्ज्वल चौहान को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के पास से आपत्तिजनक समान बरामद
श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इम्तियाज हुसैन ने आगे बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, एक मैकबुक, 13 सिम कार्ड, 24 डेबिट कार्ड, 20 चेकबुक, 10 पासबुक और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। हुसैन ने बताया कि शिकायतकर्ता के खाते में 4.13 लाख रुपये भेज दिए गए हैं।
Jammu and kashmir police arrested 3 people in digital arrest fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














