- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Foreign Diplomats Observing Jammu Kashmir Elections Expressed Satisfaction With The Voting Process
डिप्लोमैट्स का कश्मीर दौरा : किसी को भाया वोटर्स का उत्साह, तो किसी को पसंद आया पिंक पोलिंग स्टेशन का कॉन्सेप्ट
जम्मू-कश्मीर चुनाव का निरीक्षण करने आए 16 देशों के राजनयिकों ने यहां मतदान प्रक्रिया के संचालन पर संतोष जाहिर किया। इस दौरान दिल्ली में अमेरिकी मिशन के उप-प्रमुख जॉर्गन के. एंड्रयूज ने कहा कि मतदान प्रक्रिया स्वस्थ और लोकतांत्रिक दिख रही है।
- Written By: रीना पंवार

पिंक पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण करते राजनयिक (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को अमेरिका, नॉर्वे, सिंगापुर सहित 16 देशों से आए राजनयिकों ने कश्मीर का दौरा किया। इस दौरान डेलिगेशन के सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया के संचालन पर संतोष व्यक्त किया। डेलिगेशन के कुछ सदस्यों ने यह भी कहा कि यहां की चुनाव प्रक्रिया उनके अपने देशों में होने वाली चुनाव प्रक्रिया के समान ही है। ज्ञात हो कि यहां आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
विदेश मंत्रालय ने इस प्रक्रिया का निरीक्षण करने के लिए अमेरिका, नॉर्वे और सिंगापुर समेत 16 देशों के राजनयिकों के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल में हुए लोकसभा चुनावों के बाद अच्छे मतदान प्रतिशत को देखते हुए विदेशी प्रतिनिधियों को शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया दिखाने के उद्देश्य से आमंत्रित किया था। हालांकि, नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने केंद्र के इस कदम की कड़ी निंदा की है।
यह भी पढ़ें- चुनाव देखने के लिए 16 देशों के राजनयिक पहुंचे कश्मीर, उमर अब्दुल्ला ने की कड़ी आलोचना
सम्बंधित ख़बरें
देश में 4 दिनों में 2 धमाके…श्रीनगर ब्लास्ट पर लोग बोले-ऐसा धमाका कभी नहीं सुना, शव दूर-दूर उड़े
‘जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतीक को किया कलंकित’, दरगाह के शिलापट पर अशोक स्तंभ से बवाल- Video
जम्मू-श्रीनगर हाइवे 10वें दिन भी बंद, जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग सहित अन्य मार्गों पर यातायात बहाल
विशेष: वर्दीधारियों की गुंडागर्दी कदापि बर्दाश्त नहीं, अनुशासन की धज्जियां उड़ाईं
मतदान प्रक्रिया देख उत्साहित हुआ डेलिगेशन
इस दौरान दिल्ली में अमेरिकी मिशन के उप-प्रमुख जॉर्गन के. एंड्रयूज ने कहा कि मतदान प्रक्रिया ‘‘स्वस्थ और लोकतांत्रिक” दिख रही है। एंड्रयूज ने श्रीनगर के एक मतदान केंद्र पर ‘पीटीआई वीडियो सेवा’ से कहा, ‘‘मतदाताओं का उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगा। 10 साल के अंतराल के बाद कश्मीरियों को मतदान करते देखना बहुत अच्छा लग रहा है। हम नतीजे देखने के लिए उत्साहित हैं। यह बहुत स्वस्थ और लोकतांत्रिक दिख रहा है।”
यह भी पढ़ें-किसानों पर बयान देकर बुरी फंसी कंगना रनौत, बोली – मैं अपने शब्द लेती हूं वापस
पिंक पोलिंग स्टेशन का विचार लगा अच्छा
वहीं, दक्षिण कोरिया के राजनयिक सांग वू लिम को यहां ‘पिंक पोलिंग स्टेशन’ का विचार काफी पसंद आया। बता दें कि यह भारत के निर्वाचन आयोग की एक पहल है, जहां मतदान केंद्रों का पूरा प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। लिम ने कहा, ‘‘मैं पहली बार कश्मीर आया हूं। मैं प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर यहां आकर खुश हूं। मैं देख रहा हूं कि यह एक खूबसूरत जगह है और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। लोकतंत्र कैसे काम करता है, यह देखना खास है। ‘पिंक पोलिंग स्टेशन’ का यह विचार बहुत ही अच्छा है। इससे लोग बढ़-चढ़कर मतदान करने को प्रोत्साहित होंगे।” दिल्ली में सिंगापुर मिशन के उप-प्रमुख चेंग वेई एलिस ने कहा कि यहां मतदान का निरीक्षण करने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनना अद्भुत अनुभव है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Foreign diplomats observing jammu kashmir elections expressed satisfaction with the voting process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMइंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM
Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM














