जम्मू-कश्मीर में अचानक बादल फटने से आई बाढ़, एक व्यक्ति की गई जान
जम्मू-कश्मीर में अचानक से बादल फटने के कारण भगदड़ सी मच गई। अधिकारियों की माने तो इस अचानक से आई बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बहाव इतना तेज था कि इसमें एक जेसीबी मशीन और उसका ऑपरेटर बह गया।
- Written By: शुभम पाठक
जम्मू-कश्मीर में अचनाक फटा बादल (सोर्स:-सोशल मीडिया)
रामबन: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अचानक से बादल फटने से बनिहाल में बाढ़ आ गई। जिसमें एक व्यक्ति अचानक आई बाढ़ के बहाव में बह गया जिसके कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर में अचानक से बादल फटने के कारण भगदड़ सी मच गई। अधिकारियों की माने तो इस अचानक से आई बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बहाव इतना तेज था कि इसमें एक जेसीबी मशीन और उसका ऑपरेटर बह गया।
ये भी पढ़ें:-‘देश सत्ता के चाबुक से नहीं चलेगा’ बुलडोजर नीति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का राहुल गांधी ने किया स्वागत
सम्बंधित ख़बरें
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन
अधिकारियों ने दी जानकारी
जम्मू-कश्मीर में के रामबन जिले बादल फटने से आए बाढ़ के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि यह घटना बनिहाल तहसील के बानकूट क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई और एक जेसीबी मशीन और उसका ऑपरेटर बह गया।
एक व्यक्ति की गई जान
अधिकारियों ने आगे बताया कि बनिहाल के पास बनकूट गांव के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से गगरवाह और बनकूट नदियों में अचानक उफान आ गया। अचानक आई बाढ़ ने निर्माणाधीन बनकूट-गुज्जरनार सड़क को भी नुकसान पहुंचाया और एक एलएंडटी मशीन और एक जेसीबी मशीन सहित मशीनरी को बहा ले गई। मृतक का शव नदी से निकाल लिया गया है और उसकी पहचान खड़ी तहसील के मंजूस इलाका निवासी 28 वर्षीय जहीर अहमद के रूप हुई है।
ये भी पढ़ें:-सीएम योगी ने सपा पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप, कहा-‘दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे’
