Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार

CRPF Srinagar Road Accident: श्रीनगर के नौगाम में सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 08, 2026 | 05:46 PM

सड़क दुर्गघटना, सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- एआई नीर्मित)

Follow Us
Follow Us:

CRPF Amarnath Yatra Road Accident: श्रीनगर के नौगाम इलाके में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के तीन जवान सड़क हादसे में घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, तिंगन बाईपास के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने जवानों की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया और घायलों को नौगाम स्थित उजाला सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस हाईवे से लेकर बेस कैंप और ट्रांजिट कैंप तक सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। इससे पहले भी सोनमर्ग में एक वाहन दुर्घटना में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हुए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बीच यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन की सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

नौगाम इलाके मे तैनात थे जवान

अमरनाथ यात्रा के लिए नौगाम इलाके में तिंगन बाईपास के पास सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया था। घायल पैरामिलिट्री जवान फोर्स की 148वीं बटालियन की डी कंपनी के थे।

सम्बंधित ख़बरें

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल

अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के किए दर्शन

आरोपी चालक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल ड्राइवर को हादसे के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि घायल जवानों को तुरंत नौगाम के उजाला सिग्नस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

सोनमर्ग हादसे के बाद ,सड़क दुर्गघटना ने बढ़ाई चिंता

पिछले हफ्ते ही, गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में एक टनल के पास सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए थे, जब ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल हट गया और गाड़ी सड़क से फिसल गई। सीआरपीएफ जवानों को मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया। सीआरपीएफ अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच-44) पर सुरक्षा का इंतजाम करती है।

ये भी पढ़ें-‘परिंदा भी पर नहीं मार सकता’, अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की जमकर की तारीफ

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात थे CRPF के जवान

अमरनाथ यात्रा से पहले, इसने एनएच-44 पर यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत सुरक्षा योजना लागू की है। सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर जम्मू से लेकर बालटाल और पहलगाम के दो बेस कैंप तक और साथ ही दक्षिण कश्मीर में मीरबाजार और उत्तर कश्मीर में सैदपोरा और मानिगाम के ट्रांजिट कैंपों में भी सुरक्षा का इंतजाम करती है।

Srinagar crpf jawans injured road accident amarnath yatra driver arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 05:46 PM

Topics:  

  • Amarnath Yatra
  • CRPF Jawan
  • Jammu and Kashmir
  • Jammu Police
  • Road Accident
  • Srinagar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.