- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Doda Road Accident 3 Dead On The Spot Several Injured After Tempo Falls Into Gorge
जम्मू कश्मीर के डोडा में भयावह हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत
Doda Road Accident: जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के पोंडा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला

जम्मू कश्मीर के डोडा में हादसा (Image- Social Media)
जम्मू: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि टेंपो के चालक ने पोंडा के निकट डोडा-भर्थ मार्ग के एक मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है।
डोडा-बराथ मार्ग पर हादसा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को डोडा-बराथ मार्ग पर पोंडा इलाके में ये सड़क हादसा हुआ। एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के वक्त वाहन में कई यात्री सवार थे। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों तथा घायलों को खाई से बाहर निकाला।
हादसे में 3 लोगों की मौत
एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, इस दुर्घटना में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है। उनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, घटनास्थल पर अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान के सामने ट्रंप का सरेंडर! होर्मुज को लेकर दिए पीछे हटने के संकेत, राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले चर्चा तेज
एक वक्त की रोटी के बदले जिस्म…पाकिस्तानी मौलवी ने खोली अपनी ही फौज की पोल, कहा- ISI के शह पर हो रहा गंदा खेल
जनगणना के पहले चरण की हुई शुरुआत, जनता को इन 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें क्या-क्या पूछेगी सरकार
रूस का बड़ा सैन्य विमान हादसा! क्रीमिया में चट्टान से टकराया विमान, सभी 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सड़क दुर्घटना में मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, ‘डोडा शहर से लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर बराथ गांव के पास एक निजी टेंपो सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर अभी-अभी डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से बात की। अब तक 3 लोगों के हताहत होने की सूचना है, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।’
यह भी पढ़ें- बेनकाब हुए शहबाज और मुनीर, मुंबई की तर्ज पर पहलगाम हमला, सेना-सरकार का सीधा हाथ!
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘घायलों को हर संभव सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। डीसी व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और मुझे नियमित अपडेट दे रहे हैं। आवश्यकतानुसार आगे भी सहायता प्रदान की जाएगी। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Doda road accident 3 dead on the spot several injured after tempo falls into gorge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MI से किया ट्रेड, मैच में फिर भी नहीं मिली जगह, अर्जुन तेंदुलकर को LSG ने इम्पैक्ट प्लेयर तक नहीं माना
Apr 01, 2026 | 08:21 PMबंगाल चुनाव: ‘मुसलमानों को वोटिंग मशीन के तौर पर इस्तेमाल किया’, ओवैसी ने TMC पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 01, 2026 | 08:20 PMमनपा पर हुई धनवर्षा ! ठाणेकरों ने दिया 878 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड प्रॉपर्टी टैक्स
Apr 01, 2026 | 08:20 PMलुहांस्क तो गया… पुतिन की सेना ने यूक्रेन के एक और बड़े हिस्से को किया फतह, जेलेंस्की की बढ़ी मुश्किलें
Apr 01, 2026 | 08:17 PMWest Asia संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक… सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर हुआ बड़ा मंथन
Apr 01, 2026 | 08:11 PMमध्य रेल का “जीरो स्क्रैप मिशन”, बिक्री से हुई 459.52 करोड़ की आय
Apr 01, 2026 | 08:11 PM20 साल पुराना केके का हिट गाना निकला विदेशी धुन से इंस्पायर्ड! इमरान हाशमी को बना दिया था सुपरस्टार
Apr 01, 2026 | 08:06 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














