‘परिंदा भी पर नहीं मार सकता’, अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की जमकर की तारीफ
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने प्रशासन की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सराहना की। अनुच्छेद 370 हटने के बाद हालात बेहतर होने की बात कही।
- Written By: वंदना शर्मा
अमरनाथ यात्रा (सोर्स सोशल मीडिया)
Amarnath Security Arrangements: श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत शुक्रवार को हो गई है। आज यानी शनिवार को संत समाज का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से रवाना हुआ है। इसी के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद देखने को मिली है। पूरे इलाके के चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।
अमरनाथ यात्रा पर जाने का पहला अनुभव
मीडिया से बातचीत करते हुए एक श्रद्धालु ने कहा कि यह मेरा अमरनाथ यात्रा पर जाने का पहला अनुभव है। इस यात्रा के लिए उत्साह इतना है, कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों को कुछ पता नहीं है। कि आगे क्या होगा, क्योंकि बाबा का बुलावा आया है, तो हम लोग चल पड़े हैं। आपको बता दें कि एक शख्स ने मीडिया को यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से काफी शानदार व्यवस्था की गई है।
प्रशासन के दूारा की गयी तैयारीयों प्रसंन्नसा
इतना ही नही बल्कि एक और श्रद्धालु ने बात करते हुए बताया कि प्रशासन के दूारा की गयी तैयारीयों प्रसंन्नसा की। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की मौजूदगी है। उन्होंने यह भी बोला कि सुरक्षा इतनी जबरदस्त की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। आपको बता दें, कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात काफी अच्छे हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा पर निकलने से पहले कर लें ये 5 दिव्य उपाय, कहते हैं फिर खुद महादेव बना देते हैं रास्ता आसान
Amarnath Yatra 2026: हर साल क्यों बदल दी जाती है अमरनाथ यात्रा की तारीख? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
Amarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
यात्रा करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं
आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक महिला श्रद्धालु ने खुश होते हुए कहा कि बाबा का बुलावा आया है, तो जाना ही पड़ेगा इतना ही नही उन्होंने यह भी कहा कि हम काफी खुश हैं। प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है। हमको श्री अमरनाथ यात्रा करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। एक और श्रद्धालु ने बताया कि भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की ओर से काफी अच्छे से व्यवस्था की गई है और भोलेबाबा के दर्शन करके अच्छे से वापस आ रहा है।
मीडिया से बातचीत में महिला श्रद्धालु ने क्या कहा?
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि मैं बस यही प्रार्थना करना चाहती हूं, कि बाबा सभी श्रद्धालुयों को सुरक्षित और सफल तीर्थयात्रा का आशीर्वाद दें। इसके अलावा एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि मेरी कोशिश थी, कि हम यात्रा शुरू होने के पहले दिन ही जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल से इंजन होगा खराब? वायरल दावों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा, जानिए पूरी सच्चाई
अनुच्छेद 370 हटने के बाद पत्थरबाजी का डर कम
उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें तीसरे जत्थे में जाने का मौका मिला। मेरा यह मानना है, कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पत्थरबाजी कम हो गई है। आतंकी घटनाओं को लेकर डर कम हुआ है। निर्भय होकर बाबा बर्फानी के दर्शन करने को मिल रहा है। इसी वजह से श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई है।
