लोकतंत्र या तानाशाही? CM विजय के फैसलों पर उठाया सवाल तो पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, BJP ने बोला हमला
CM Vijay Defamatory Case: तमिलनाडु के CM विजय पर टिप्पणी मामले में यूट्यूबर मारिदास को चेन्नई पुलिस ने मदुरई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई का भाजपा निंदा की है।
- Written By: अमन मौर्या
यूट्यूबर मारिदास (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Youtuber Maridhas Arrested By Chennai Police: मशहूर यूट्यूबर मारिदास को चेन्नई पुलिस की स्पेशल टीम ने सोमवार को मदुरई स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया। मारिदास पर आरोप है कि उन्होंने तमिलनाडु के CM विजय और टीवीके सरकार के कई मंत्रियों को निशाना बनाते हुए कई वीडियो बनाकर पोस्ट किया। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही यूट्यूबर मारिदास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और यूट्यूब के जरिए नई सरकार पर लगातार निशाना साधा।
मुख्यमंत्री की नई योजनाओं, घोषणाओं और नीतियों की जब भी जानकारी दी जाती थी, तब मारिदास अलग-अलग तथ्यों और आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार की आलोचना करते थे।
साइबर क्राइम में हुई शिकायत
इसके बाद चेन्नई साइबर क्राइम पुलिस को एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में कहा गया कि मारिदास द्वारा मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा प्रचार किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, यूट्यूबर द्वारा झूठी जानकारी पब्लिश की गई।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA Alliance: सड़क से संसद तक मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया ब्लॉक की बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति
खान सर को राहत या जेल? अग्रिम जमानत पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, कोचिंग-अस्पताल पर भी लटकी तलवार!
खान सर की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग वीडियो वायरल होने के बाद से ‘गुरुजी’ गायब, पटना पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
साकेत इमारत हादसे में सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टेटस रिपोर्ट, MCD पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
चेन्नई पुलिस को मिली शिकायत के बाद पुलिस की टीम मारिदास के मदुरई में सूर्य नगर स्थित घर पहुंची और उनसे शुरुआती पूछताछ की। पूछताछ के बाद मारिदास को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अब चेन्नई ले जाने की तैयारियां की जा रही हैं।
भाजपा ने किया विरोध
मारिदास की गिरफ्तारी का प्रदेश भाजपा ने विरोध किया। पार्टी की महिला मोर्चा की नेता वनथी श्रीनिवासन ने मारिदास की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, तमिलनाडु में ‘रील्स मॉडल’ से चलाने वाली सरकार की गतिविधियों की आलोचना करने और कमियां बताने वाले यूट्यूबर मारिधास को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।
தமிழகத்தில் ரீல்ஸ் மாடல் ஆட்சி நடத்தி வரும் @TVKVijayHQ அரசின் செயல்பாடுகள் குறித்து விமர்சனங்களையும் குறைகளையும் சுட்டிக்காட்டிய யூடியூபர் மாரிதாஸ் மீது காவல்துறையினர் மேற்கொண்ட கைது நடவடிக்கை கடும் கண்டனத்திற்குரியது. ஜனநாயகத்தில் அரசின் தவறுகளை சுட்டிக்காட்டுவது ஒவ்வொரு… — Vanathi Srinivasan (@VanathiBJP) June 8, 2026
आगे उन्होंने लिखआ, लोकतंत्र में सरकार की गलतियां बताना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन उस अधिकार को दबाने के लिए गिरफ्तारी का हथियार इस्तेमाल करना अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ है।
ये भी पढ़ें- INDIA Alliance: सड़क से संसद तक मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया ब्लॉक की बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति
पुलिस का बयान
पुलिस के मुताबिक, मारिदास के खिलाफ यह कार्रवाई राज्य सरकार और सीएम विजय की गतिविधियों के खिलाफ कथित मानहानिकारक पोस्ट करने के आधार पर किया गया है। इसलिए आगे की पूछताछ के लिए साइबर क्राइम मुख्यालय, चेन्नई ले जाया जाएगा।
