INDIA Alliance: सड़क से संसद तक मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया ब्लॉक की बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति

INDIA Alliance Meeting Delhi Update: दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक संपन्न हो गई है। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठख के मुख्य फैसलों की जानकारी दी।
INDIA Alliance: Preparations underway to corner the Modi government from the streets to Parliament; consensus reached on five issues at the INDIA bloc meeting.
इंडिया गठबंधन (फोटो सोर्स- @ani_digital)
Published on
Updated on

INDIA Alliance Next Meeting In Hyderabad: सोमवार को दिल्ली में आयोजित इंडिया ब्लॉक की बैठक में विपक्ष की 25 पार्टीयां शामिल हुईं। बैठक बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नें प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में एसआईआर, चुनाव में देरी, वोट लूट के मुद्दे पर जल्द ही मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने पर सहमति बनी है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

हैदराबाद में होगी अगली बैठक

INDIA गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अगली बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह तय हुआ कि INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां हर दो महीने में बैठक करेंगी। अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।

बैठक में इन फैसलों पर बनी सहमति

INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल विपक्षी दलों के बीच इन अहम मुद्दों पर सहमति बनी है।

  • 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR), वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर और चुनावों की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने का फैसला।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की भी मांग। उनका आरोप है कि NEET और CBSE परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं।
  • केंद्र सरकार से बेरोजगारी, महंगाई, कृषि संकट और जनता से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग।
  • INDIA ब्लॉक की पार्टियां हर दो महीने में बैठक करेंगी और अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।
  • मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में संसदीय समन्वय जारी रहेगा।

उद्धव-हेमंत वर्चुअल जुड़े

INDIA गठबंधन की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने भी वर्चुअली अपने विचार रखे। वे भी इन सभी मुद्दों पर सहमत हैं।

CPI ने रखी अपनी बात

CPI नेता डी. राजा ने INDIA गठबंधन की बैठक पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया को बताया है कि हमने किन मुद्दों पर चर्चा की, हमारा मकसद INDIA गठबंधन को मजबूत करना है। हर 2 महीने पर INDIA गठबंधन की बैठक होगी, अगली बैठक हैदराबाद में अगस्त में होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com