राहत कैंप को राहत की जरूरत! यमुना मैया ने खोली ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की पोल, VIDEO देख पीट लेंगे माथा
Delhi Flood Relief Camp Viral Video: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ की आशंका के चलते राहत कैंप बनाए गए थे। लेकिन जब बाढ़ आई तो पता चला कि सरकारी राहत शिविरों को खुद राहत की दरकार है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Flood News: भारी बारिश के चलते यमुना नदी में आए ऊफान ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अपने आगोश में समेट लिया है। राजधानी की रफ्तार थम सी गई है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार की पोल खोल कर रख दी है।
दरअसल, बाढ़ से निपटने के लिए सरकारी अमले द्वारा राहत शिविर बनाए जाते हैं। राजधानी दिल्ली में बाढ़ की आशंका के चलते ऐसा किया गया, लेकिन जब बाढ़ आई तो पता चला कि सरकारी राहत शिविरों को खुद राहत की दरकार है। क्योंकि यमुना का पानी इन राहत कैंपों के अंदर घुस चुका है।
रात शिविरों को राहत की आस!
दिल्ली नगर निगम और राज्य सरकार के सहयोग से बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यमुना का पानी इन कैंपों के अंदर पहुंच चुका है और राहत के लिए किए गए इंतजाम खुद राहत की राह ताक रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
AC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
#WATCH | Delhi | Some of the relief camps set up near Mayur Vihar-Phase 1 are flooded as the Yamuna River continues to swell due to continuous rainfall pic.twitter.com/4tYpOnjp6D — ANI (@ANI) September 4, 2025
आपको बता दें कि प्रशासन जब भी बाढ़ से राहत के लिए शिविरों की व्यवस्था करता है, तो ऊंचे स्थानों का चयन किया जाता है। जहां तक बाढ़ का पानी न पहुंच सके। लेकिन इन राहत शिविरों को देखकर लग रहा है कि सरकारी अमले ने बिना जमीन पर उतरे जगहों का चयन किया है।
बिना जमीन में उतरे, बिना planning के, लोगों की आखों में धूल झोंकने के लिए बनाए गए राहत कैम्प को खुद राहत की जरूरत है! जिन्हें राहत कैम्प कहाँ और कैसे बनाए जाते हैं, यह नहीं पता, उन्हें दिल्ली वालों ने सत्ता में बिठा दिया है!pic.twitter.com/bSlr2u9XvJ — Manu🇮🇳🇮🇳 (@mshahi0024) September 4, 2025
सोशल मीडिया पर लोग भी मयूर विहार में बनाए गए राहत कैंप के इस वीडियो को साझा कर राजधानी की रेखा गुप्ता सरकार और दिल्ली नगर निगम की कार्यशैली की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आंखों में धूल झोंकने के लिए बनाए गए राहत कैंप को खुद राहत की जरूरत की है।
बाढ़ ने राजधानी में बरपाया कहर
राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की स्थिति बेहद कम देखी जाती है। ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी किया गया है। लोहा पुल के बाद अब वजीराबाद पुल को बंद कर दिया गया है। कई इलाकों की सड़क मार्ग से संपर्क कट गया है।
यह भी पढ़ें: उफान पर यमुना, डूबने वाली है दिल्ली! लोहापुल के बाद वजीराबाद ब्रिज बंद; मेट्रो स्टेशन से संपर्क कटा
दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन जाने वाले संपर्क मार्ग तलाब में तब्दील हो गए हैं। जिसके कारण आवागमन ठप हो गया है। हालांकि मेट्रो स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है। साथ ही कश्मीरी गेट बस टर्मिनल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। बस अड्डा पानी में डूब गया है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
