- Hindi News »
- India »
- Woman Passenger Claims Bomb In Bag At Kochi Airport Upset Over Delay In Check In For Mumbai
कोच्चि एयरपोर्ट पर महिला यात्री ने बैग में बम होने का किया दावा, मुंबई जाने के लिए ‘चेक-इन’ में देरी से थी नाराज
- Written By: राहुल गोस्वामी

File Photo
कोच्चि, कोच्चि हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री ने बैग में बम रखे होने की झूठी सूचना दी जिसके कारण मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में मंगलवार को एक घंटे की देरी हुई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि महिला ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘चेक-इन’ में वक्त लगने से नाराज होकर बैग में बम रखे होने की झूठी सूचना दी। महिला (37) को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, बम रखे होने की झूठी सूचना देने के कारण मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई क्योंकि सामान तथा सुरक्षा जांच और गहन तरीके से की गयी। महिला को भी इसी विमान में सफर करना था। नेदुम्बसेरी पुलिस ने कहा कि महिला पर केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके बाद उसे हिरासत से रिहा कर दिया गया।
उसने कहा, ‘‘उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।” सूत्रों ने बताया कि यह घटना कोच्चि-मुंबई उड़ान के लिए ‘चेक-इन’ प्रक्रिया के दौरान घटी। मुंबई जाने वाले विमान को सुबह करीब छह बजे उड़ान भरनी थी। उन्होंने बताया कि ‘चेक-इन’ में काफी वक्त लगने से नाराज महिला ने कहा कि उसके बैग में बम है जिससे सामान की जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गयी और इसके कारण विमान के उड़ान भरने में करीब एक घंटे की देरी हुई। यह इस हवाई अड्डे पर एक सप्ताह से भी कम वक्त में ऐसी दूसरी घटना है।
सम्बंधित ख़बरें
बढ़ गया मराठी विवाद: संजय निरुपम और मनसे सैनिकों के बीच झड़प, कार की हवा निकाली, फेंकी बोतल
मुंबई: मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने वाली महिला पर FIR, भाजपा रैली में ट्रैफिक जाम पर जताई थी नाराजगी
बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं है गिरीश महाजन पर भड़कने वाली महिला, BJP आईटी सेल पर महिलाओं को बदनाम करने का आरोप
फैसला लागू होगा या सरकार करेगी पुनर्विचार, जानिए रिक्शा-टैक्सी चालकों की मराठी अनिवार्यता पर क्या है अपडेट
इससे पहले, 28 जुलाई को 55 वर्षीय यात्री ने विमान में सवार होने के लिए सुरक्षा प्रक्रिया का इंतजार करते वक्त कथित तौर पर दावा किया था कि एक अन्य यात्री के बैग में बम है। हवाई अड्डा प्राधिकारियों ने जांच करने के बाद पाया था कि उसका दावा झूठा है तथा उसे केरल पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और बाद में रिहा कर दिया था।
Woman passenger claims bomb in bag at kochi airport upset over delay in check in for mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KEM Hospital का बदलेगा नाम, ‘कौशलश्रेष्ठ एकलव्य स्मारक अस्पताल’ प्रस्ताव को मिली मंजूरी
Apr 25, 2026 | 10:15 AMSanjay Gaikwad Son: बाप शेर तो बेटा सवा शेर! विधायक संजय गायकवाड़ के बेटे की कार के बोनट पर चढ़कर गुंडागर्दी?
Apr 25, 2026 | 10:08 AMनागपुर नागरिक सहकारी बैंक का विस्तार, मेहकर शाखा शुरू; विलय के बाद बैंकिंग सेवाओं को नई मजबूती
Apr 25, 2026 | 10:05 AMMumbai Voter List SIR: मुंबई में मतदाता सूची अपडेट के लिए SIR अभियान तेज, आयुक्त अश्विनी भिड़े ने मांगा सहयोग
Apr 25, 2026 | 10:04 AMमऊ में बेटी की शादी से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों और पालतू कुत्ते की दर्दनाक मौत
Apr 25, 2026 | 09:51 AMChhatrapati Sambhajinagar मनपा का विदेशी दौरा विवादों में, 1600 करोड़ का कर्ज और 40 लाख का टूर
Apr 25, 2026 | 09:45 AMUK Board Result Out: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, इन 3 आसान तरीकों से चेक करें अपना रिजल्ट
Apr 25, 2026 | 09:40 AMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














