- Hindi News »
- India »
- Why Is It Called Merry Christmas Instead Of Happy Christmas Definitely Know
क्यों ‘Happy Christmas’ की जगह बोला जाता है ‘Merry Christmas’, ज़रूर जानें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: देश और दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस (Christmas) का त्योहार मनाया जाता है | क्रिसमस आते ही सबके कानों में सिर्फ एक ही आवाज़ सुनाई देती है – मेरी क्रिसमस (Merry Christmas)। यही लिखे हुए मैसेज भी आपको क्रिसमस की मुबारकबाद देने के लिए आते होंगे। आप भी इनका रिप्लाई ‘Merry Christmas’
लिखकर ही देंगे। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ‘हैप्पी होली’, ‘हैप्पी दिवाली’ और ‘हैप्पी ईस्टर’ जैसे त्योहारों (Festivals) की तरह ‘क्रिसमस’ के लिए ‘हैप्पी क्रिसमस’ की जगह ‘मेरी क्रिसमस’ क्यों लिखा जाता है ? आइए जानें इस बारे में –
सम्बंधित ख़बरें
जोगीसाखरा गोटुल अध्ययन केंद्र के विकास के लिए निधि की मांग, विधायक अभिजीत वंजारी को सौंपा ज्ञापन
ऑपरेशन टाइगर को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव को बड़ा दावा! बताया कब होगा पूरा, उद्धव गुट में मचा हड़कंप
देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
उज्जैन: शिप्रा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत, भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की भी गई जान
Merry और Happy में क्या है अंतर?
अगर Merry और Happy के बीच अंतर की बात करें, तो दोनों शब्द किसी की खुशी के लिए कामना करने के लिए इस्तेमाल होते हैं। हालांकि, कई जानकारों का कहना है कि, Merry शब्द में थोड़ी भावनाएं भी जुड़ी होती हैं और इसमें खुशी के साथ भावनाओं का भी इजहार होता है।
वहीं, Happy वर्ड का खुशी, सौभाग्य के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में लोग फेस्टिवल की ग्रीटिंग को भी भावनात्मक बनाने के लिए Merry शब्द का इस्तेमाल करते हैं। वैसे Merry शब्द भी डिक्शनरी में काफी सालों से हैं और इसका जिक्र 16वीं शताब्दी से मिलता है। वैसे कहा जाए तो ‘Happy Chirstmas’ कहना भी गलत नहीं है। यहां तक कि इंग्लैंड के राजा जॉर्ज भी इसका इस्तेमाल करते थे। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के बारे में भी कहा कहा जाता था कि वे ‘Merry’ शब्द से ज्यादा ‘Happy’ बोलना पसंद करती हैं। क्योंकि, उन्हें Merry शब्द से थोड़ी आपत्ति थी।
साथ ही, ब्रिटेन के कई उच्च वर्ग के लोग भी Happy का इस्तेमाल करते रहे हैं। लेकिन, चलन में ‘Merry Christmas’ ही रहा। अधिकतर लोग Merry Christmas का ही इस्तेमाल करते हैं।
Merry Christmas से ही विश क्यों
इस शब्द को प्रचलित करने में मशहूर इंग्लिश साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस का योगदान भी बहुत है। उन्होंने ही करीब 175 साल पहले प्रकाशित अपनी किताब ‘अ क्रिसमस कैरोल’ के जरिए इसे प्रचलित किया। इस किताब में उन्होंने ‘Merry Christmas And Happy New Year’ लिखा था। इसके बाद ‘Merry’ काफी फेमस हुआ और क्रिसमस के साथ ‘Merry’ शब्द का ही इस्तेमाल किया जाने लगा। ऐसे में अगर आपने भी किसी को ‘हैप्पी क्रिसमस’ कह दिया या फिर किसी ने आपको ‘हैप्पी क्रिसमस’ विश कर दिया है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है।
Why is it called merry christmas instead of happy christmas definitely know
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जोगीसाखरा गोटुल अध्ययन केंद्र के विकास के लिए निधि की मांग, विधायक अभिजीत वंजारी को सौंपा ज्ञापन
Jun 13, 2026 | 05:24 PMऑपरेशन टाइगर को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव को बड़ा दावा! बताया कब होगा पूरा, उद्धव गुट में मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 05:23 PMदेश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
Jun 13, 2026 | 05:22 PMउज्जैन: शिप्रा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत, भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की भी गई जान
Jun 13, 2026 | 05:21 PMबागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल
Jun 13, 2026 | 05:17 PMपुणे: जलवायु परिवर्तन के खतरे को देख जिले के 8 बड़े बांधों का होगा स्पेशल ऑडिट; 70 हजार घूस लेते बीट निरीक्षक
Jun 13, 2026 | 05:14 PMगोंडवाना विश्वविद्यालय में शिक्षकों के कार्यभार को लेकर उठे सवाल, त्रुटियां दूर करने की मांग
Jun 13, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM










