-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Why Is Bjp Avoiding Giving Speaker Post To Tdp
आखिर क्यों टीडीपी को स्पीकर पद देने से बच रही है बीजेपी, 1999 की ‘अटल’ सरकार गिरने से क्या है कनेक्शन?
- Written By: अभिषेक सिंह
सूत्रों के मुताबिक टीडीपी स्पीकर पद के लिए अड़ी हुई है। लेकिन बीजेपी किसी भी कीमत पर झुकने को तैयार नहीं है। इसके नेपथ्य में है साल 1999 में एक वोट से गिरी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार।

लोकसभा अध्यक्ष चुनाव (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम और नई सरकार के शपथग्रहण के बाद से ही लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव की चर्चा चल रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का अकेले दम पर बहुमत न हासिल कर पाना लोकसभा अध्यक्ष के चयन की गहमा-गहमी का सबसे बड़ा कारण है। सूत्रों के मुताबिक टीडीपी स्पीकर पद के लिए अड़ी हुई है। लेकिन बीजेपी किसी भी कीमत पर झुकने को तैयार नहीं है। इसके नेपथ्य में है साल 1999 में एक वोट से गिरी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार।
साल 1998 के चुनाव के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार महज़ 13 महीने बाद एक वोट से गिर गई। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिराने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार एक वोट लोकसभा अध्यक्ष की वजह से ही पड़ा था। उस समय लोकसक्षा अध्यक्ष का पद भी तेलगू देशम पार्टी यानी टीडीपी के पास था। जी एम सी बालयोगी लोकसभा स्पीकर की कुर्सी पर थे और उनके एक फैसले ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक वोट से गिरा दी।
क्यों गिरी थी ‘अटल’ सरकार
1999 में जब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से अन्नाद्रमुक (AIDMK) की जयललिता ने समर्थन वापस लिया तो सरकार अल्पमत में आ गई। सदन में शक्ति परीक्षण हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक वोट से गिर गई। इस दौरान सरकार के पक्ष में 269 मत पड़े थे जबकि सरकार के विपक्ष में 270 सांसदों ने वोट किया था। विपक्ष के लिए वोट करने वालों में ओडिशा के सीएम गिरिधर गोमांग का नाम भी शामिल था। जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए सांसद के तौर पर वोट किया और अटल सरकार गिर गई।
सम्बंधित ख़बरें
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
दरअसल, 17 अप्रैल 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का फ्लोर टेस्ट हुआ। उससे पहले कांग्रेस ने फरवरी में ही सांसद गिरिधर गोमांग को ओडिशा का मुख्यमंत्री बना दिया था। नियमत: आप दो सदनों के सदस्य एक साथ नहीं हो सकते। दो सदनों की जिम्मेदारी होने पर आपको किसी एक सदन से 14 दिनों के भीतर इस्तीफा देना होता है। लेकिन गिरिधर गोमांग सीएम के साथ-साथ सांसद भी बने रहे। इतना ही नहीं वह फ्लोर टेस्ट के दिन संसद में वोटिंग के लिए भी पहुंचे।
स्पीकर ने गोमांग पर छोड़ा फैसला
जब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का फ्लोर टेस्ट शुरू हुआ, तब स्पीकर को यह निर्णय लेना था कि गोमांग वोट करेंगे या नहीं। लेकिन स्पीकर बालयोगी ने बॉल गोमांग के पाले में डाल दी। जिसमें उन्होंने कहा कि वह चाहें तो वोट करें न चाहें तो न करें। गिरिधर गोमांग के विवेक ने पार्टी के आदेशों का पालन करने का फैसला किया। उन्होंने ख़िलाफ में वोट कर दिया और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिर गई।
इतिहास से सबक ले रही बीजेपी!
सियासी गलियारी में चल रही चर्चाओं के मुताबिक यही वह सबसे बड़ी वजह है जिसके लिए बीजेपी स्पीकर की कुर्सी अपने पास रखना चाहती है। वैसे तो टीडीपी अभी एनडीए के पक्ष में मजबूती के साथ खड़ी हुई दिखाई दे रही है। लेकिन सियासत में कौन कब पाला बदल ले या पलटी मार जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इसीलिए बीजेपी किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 जून से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। 26 जून को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए भृतहरि महताब लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव करवा सकते हैं। यही वजह है कि बीजेपी सहयोगी दलों के साथ आम सहमति बनाने में के लिए लगातार मंथन में जुटी हुई है।
Why is bjp avoiding giving speaker post to tdp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
Jul 09, 2026 | 06:23 PMयोगिनी एकादशी 2026: इस रहस्यमयी व्रत कथा का पाठ बदल सकता है आपका भाग्य, मिट सकते हैं जन्मों के पाप
Jul 09, 2026 | 06:23 PMजेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
Jul 09, 2026 | 06:21 PMAbhijeet Dipke Viral Video: ‘सर, सर, सर…’ पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दिखे अभिजीत दीपके, हाथ-पैर पकड़े
Jul 09, 2026 | 06:21 PM‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
Jul 09, 2026 | 06:17 PMछोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 09, 2026 | 06:09 PMदिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की उलटी गिनती शुरू? EV प्लान को मिला FADA का समर्थन, लेकिन सामने आई बड़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM













