मुखबिरों ने आजादी के बाद क्यों बनाया अपना गीत? ‘वंदे मातरम’ पर संसद में गरजे अखिलेश, देखें- Video
Parliament Winter Session: लोकसभा में "वंदे मातरम" पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रेसिडेंट और कन्नौज से सपा अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला किया।
- Written By: अभिषेक सिंह
लोकसभा में अखिलेश यादव (सोर्स- वीडियो)
Akhilesh Yadav on Vande Matram: लोकसभा में “वंदे मातरम” पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रेसिडेंट और कन्नौज से सपा अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला किया। सदन में अपने भाषण के दौरान अखिलेश ने कहा कि वही “वंदे मातरम” गीत, जिसने आज़ादी की लड़ाई में पूरे देश को एक किया था, अब कुछ “दरारवादी” ताकतें इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर देश को बांटने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।
अखिलेश ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि आज जब हम उनके भाषण सुनते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे उन्होंने वंदे मातरम लिखा हो। आज इतिहास खंगालने की ज़रूरत है। कुछ मुखबिरों से सवाल करना चाहिए। उन्होंने आजादी के बाद अपना खुद का गीत क्यों बनाया? उन्होंने तिरंगा क्यों नहीं फहराया? आज़ादी की लड़ाई के दौरान ये लोग कहां थे?” अखिलेश ने इनडायरेक्टली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला किया।
अयोध्या में हुई सांप्रदायिकता की हार
लोकसभा में अपने भाषण के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद का हाथ उठाते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश ने सांप्रदायिक राजनीति को हरा दिया है।” इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के सांसदों ने एक साथ पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) का नारा लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
“उन मुखबरों से पूछा जाए कि उन्होंने आजादी के बाद तिरंगा क्यों नहीं फहराया?” आज अखिलेश यादव ने भाजपाइयों को पूरा धो दिया। pic.twitter.com/UaC31loc9d — Luffy Maurya (@luffyspeaking) December 8, 2025
बाबा साहेब को लेकर साधा निशाना
अखिलेश ने आगे कहा, “उनका इतिहास देख लो वे कभी भी चुनावी रैलियों में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नहीं दिखाते थे। लेकिन जब बसपा-सपा गठबंधन ने उन्हें हराया, तो उन्होंने बाबा साहेब की तस्वीरें दिखाना शुरू कर दिया।” यह कमेंट इनडायरेक्टली मायावती और भाजपा दोनों पर था।
वंदे मातरम् हमें ऊर्जा देता है: अखिलेश
वंदे मातरम की ताकत को याद करते हुए अखिलेश ने कहा, “यह कोई दिखावे या पॉलिटिक्स की बात नहीं है। इस गाने ने अंग्रेजों को भगाने में मदद की थी। यह आज भी हमें एनर्जी देता है। लेकिन कुछ लोग इसे बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: वंदे मातरम् मुसलमानों को भड़का सकता है, PM मोदी ने याद दिलाई नेहरू की बात, सियासी बवाल तय!
कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसदों ने सपोर्ट में अपनी मेजें थपथपाईं, जबकि रूलिंग पार्टी के कुछ सदस्यों ने विरोध भी किया। सदन में बहस तब शुरू हुई जब कुछ सदस्यों ने वंदे मातरम को नेशनल सॉन्ग के तौर पर ज़्यादा सम्मान देने की मांग की।
