Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जयंती विशेष: अंत्योदय के प्रणेता को किसने दी मौत, आखिर क्या है दीनदयाल उपाध्याय का अंतिम रहस्य?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के एक युग पुरुष के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन उनका जीवन जीतना सादगी भरा रहा उनकी मौत उतनी ही रहस्यपूर्ण बन गई। जिसे लेकर कई सवालों के जवाब मिलना आज भी बाकी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Sep 25, 2025 | 12:19 PM

दीनदयाल उपाध्याय (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Deendayal Upadhyay Jayanti: पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के एक युग पुरुष के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने देश के नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि राजनीति और सत्ता का उद्देश्य ऐश-ओ-आराम हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। उनका जीवन सादगी और समर्पण का उदाहरण था, लेकिन उनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है।

उनकी मृत्यु को लेकर कई सवाल आज भी अनसुलझे हैं, जिनके जवाब 57 सालों की लंबी सीबीआई जांच, गिरफ्तारियों और सबूतों के बावजूद भी नहीं मिल सके। ऐसी स्थिति में कोई अपराधी सजा से बचा रहा। आइए, उनकी जयंती के मौके पर हम उनके जीवन, मृत्यु, जांच प्रक्रिया और अदालत के फैसलों के बारे में विस्तार से जानें।

जनसंघ नेताओं का साथ दीनदयाल उपाध्याय (फोटो- सोशल मीडिया)

सम्बंधित ख़बरें

SWAT चैलेंज में चीनी लड़कियों के सामने ढेर हुए NSG कमांडो! क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे VIDEO का सच?

वैजापुर में शिवसेना शिंदे गुट का दबदबा, जिप-पंस में बड़ी जीत; गठबंधन को नहीं मिली पूरी लहर

घर किराए पर देने से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी सावधानियां, आर्थिक और कानूनी नुकसान से होगा बचाव

अमेरिका ने कर दी भारत के साथ गद्दारी! PoK-आक्साई चिन बदला स्टैंड, हटाई भारतीय क्षेत्र वाले मैप की पोस्ट

सीमांचल एक्सप्रेस और वो रात

दीनदयाल उपाध्याय दिल्ली से पटना जाने के लिए “सीमांचल एक्सप्रेस” ट्रेन में सवार हुए थे। वे उस समय भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे और बिहार में होने वाली बैठक के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि यात्रा के दौरान वे पूरी रात चैन से सो नहीं पाए। कभी खिड़की के पास बैठ जाते, कभी बर्थ पर करवटें बदलते। सुबह लगभग 4 बजे ट्रेन जब उत्तर प्रदेश मुगलसराय स्टेशन के पास पहुँची, तो उनका शव पटरियों पर मिला।

दीनदयाल उपाध्याय (फोटो- सोशल मीडिया)

मौत की खबर से पूरे देश में सनसनी

उनकी जेब से सिर्फ 5 रुपये और एक ट्रेन का टिकट मिला। यह दृश्य देशभर में सनसनी फैला गया। जनसंघ और समर्थकों ने साफ कहा कि यह हत्या है, जबकि आधिकारिक जाँचों में इसे कई बार दुर्घटना भी बताया गया।

सागदी के प्रतीक दीनदयाल उपाध्याय (फोटो- सोशल मीडिया)

घटना के बाद तत्कालीन सरकार ने जाँच बिठाई। कई लोगों को संदिग्ध माना गया, कुछ गिरफ्तारियाँ भी हुईं। एक व्यक्ति वसंत राम को दोषी ठहराया गया, लेकिन अदालत में पर्याप्त सबूत न होने के कारण उसे बरी कर दिया गया।

संघ ने बताया राजनीतिक हत्या

जनसंघ नेताओं का आरोप था कि यह एक “राजनीतिक हत्या” थी। दीनदयाल की लोकप्रियता और वैचारिक मजबूती उस दौर की राजनीति में कई लोगों को असहज कर रही थी। लेकिन सीबीआई और बाद की जाँच समितियों में हत्यारों की संलिप्तता साबित नहीं हो सकी।

दीनदयाल उपाध्याय (फोटो- सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें: कौन थे भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय

हत्यारों को सजा क्यों नहीं मिली?

मुख्य कारण यह रहा कि घटना के समय सटीक गवाह और ठोस सबूत सामने नहीं आए। ट्रेन के डिब्बे में उनकी आखिरी गतिविधियों पर स्पष्ट बयान नहीं मिले। जिन लोगों को आरोपी बनाया गया, उनके खिलाफ पर्याप्त प्रमाण नहीं थे। अदालत ने सबूतों के अभाव में उन्हें छोड़ दिया। राजनीतिक दबाव और उस समय की परिस्थितियों ने भी सच सामने लाने में बड़ी बाधा डाली। यही वजह है कि आज तक उनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है।

Who killed deen dayal upadhyay last secrets and death conspiracy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 05:05 AM

Topics:  

  • BJP
  • India
  • Pt. Deendayal Upadhyay Kisan Samridhi Yojana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.