प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Zilla Parishad: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों में वैजापुर तहसील में शिवसेना (शिंदे गुट) ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिप की 3 व पंस की 7 सीटें जीतकर राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना ने अपना राजनीतिक वर्चस्व कायम रखा है।
जिप चुनाव में शिवसेना के बाद (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट ने 2 प्रतिष्ठित सीटें बोरसर गुट के रूप में मनोज गायके व शिऊर गुट में संजय पाटील निकम के रूप में जीतकर दिखा दिया है उसमें अभी भी दम है। भाजपा व राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) को महज 1-1 सीट मिली। वहीं, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।
शिवसेना समर्थित 1 महिला प्रत्याशी के भी विजयी होने से पंचायत समिति में सभापति पद पर शिवसेना का दावा मजबूत हो गया है। चुनाव में शिवसेना व भाजपा के बीच गठबंधन था, पर कई स्थानों पर दोनों दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशी उतारकर प्रतिस्पर्धा भी की।
जिला परिषद में गठबंधन के तहत शिवसेना को 5 व भाजपा को 3 सीटें मिली थीं। इनमें शिवसेना ने 3 व भाजपा बमुश्किल खाता खोलने में सफल रही। अपेक्षित लहर के बावजूद गठबंधन दलों को उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिली। कई स्थानों पर व्यक्तिगत प्रभाव, स्थानीय संबंध और संगठनात्मक मेहनत निर्णायक साबित हुई।
पूर्व विधायक भाऊसाहेब पाटील चिकटगांवकर के पुत्र अजय पाटील चिकटगांवकर की बोरसर समूह से हार को बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। इसी तरह शिवसेना के जिला प्रमुख व विधायक रमेश बोरनारे के निकट सहयोगी बाबासाहेब जगताप की हार भी चर्चा में रही।
उद्धव गुट के संजय निकम व मनोज गायके ने जीत दर्ज कर राजनीतिक वापसी की। राको (अजीत पवार गुट) के पंकज ठोंबरे भी
विजयी हुए, पेस गठबंधन के तहत शिवसेना को 16 में से 10 सीटें व भाजपा को 6 सीटें मिली थीं।
यह भी पढ़ें:-क्या आंख मूंद रहा है सिस्टम? कानून के रखवाले ही अनुशासन भूलें तो भरोसा कैसे बचे? संभाजीनगर में सवाल
परिणामों में शिवसेना ने 7 व भाजपा ने 2 सीटों पर गीत हासिल की, राकां (अन्जीत पवार गुट) ने 4 सका (शरद पवार गुट), उद्धव गुट व शिवसेना समर्थित एक निर्दलीय महिला प्रत्याशी विजयी हुआ, ऐसे में पस में शिवसेना कर सता आना औपचारिकता रह गई है।