उन्होंने खुद अपनी 'पॉलीटिकल डायरी' में लिखा, 'जनसंघ को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, इसकी वजह यह नहीं थी कि जनता का सपोर्ट नहीं था, बल्कि हम कांग्रेस के तमाम चुनावी हथकंडों का जवाब नहीं दे पाए. पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के पूर्व रूप भारतीय जनसंघ के प्रमुख विचारकों में से एक थे. उनका जन्म 25 सितंबर, 1916 में हुआ था. साल 2016 में उनकी 100वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया था.