- Hindi News »
- India »
- When Did The First Budget Of The Independent Country Come Who Was The First Finance Minister Know Special Information
कब आया था आजाद देश का पहला बजट! कौन थे पहले वित्त मंत्री? जानें इससे जुड़ी खास जानकारी
- Written By: अक्सा अंसारी

शणमुखम चेट्टी (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट (Budjet 2024) मोदी सरकार (PM Modi) के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होने वाला है। इसी साल 2024 में आम चुनाव (Loksabha Election 2024) अब कुछ दिनों के बाद होने वाले है। इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) छठी बार बजट पेश करने वाली है।
नए साल के आते ही देश भर में बिजनेस (Businessmen) से लेकर आम आदमी (Common Man) तक को बजट पेश होने का इंतजार रहता है, क्योंकि बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री अपने हिसाब से देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय खर्च और कमाई का लेखा-जोखा पेश करते हैं। बजट का इतिहास बहुत पुराना है और देश की आजादी से पहले भी बजट पेश होते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं की आजाद भारत में सबसे पहला बजट किसने और कब पेश किया था?
आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री
बजट से जुडी यह खास जानकारी आपको इतिहास में लेकर जाएगी जहां आजादी की जद्दोजहद के बाद देश में सबसे पहला बजट पेश हुआ था। इस बीच जिस मंत्री ने ये भार संभाला था वो थे स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री (First Finance Minister of Independent India) आर शणमुखम चेट्टी (R Shanmukham Chetty)।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: TMC ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भ्रष्ट आचरण के आरोप से मची खलबली
सियासत की असली ‘किंगमेकर’, जब घर की दहलीज लांघकर महिलाओं ने बदल डाली सत्ता की कहानी
संभाजीनगर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लीज मामले की जांच की मांग, सांसद कल्याण काले ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र
Fiscal Deficit: सरकारी खजाने पर कितना दबाव? फरवरी तक बजट लक्ष्य का 80% रहा घाटा; CGA ने जारी किए आंकड़े
3 महीनों में पेश किया था बजट
स्वतंत्रता हासिल करने के बाद पहला यूनियन बजट 26 नवंबर 1947 को प्रस्तुत किया गया था। ये देश को ब्रिटिश राज से आजादी मिलने के सिर्फ तीन महिने के अंदर संसद में प्रस्तुत कर दिया गया था। देश का पहला केंद्रीय बजट देश के पहले वित्त मंत्री आर शणमुखम चेट्टी ने पेश किया था। इस बजट को अगस्त 1947 से मार्च 1948 तक के समय के लिए लाया गया था यानी लगभग साढ़े सात महीनों के लिए ये बजट लाया गया था।
शणमुखम चेट्टी (फाइल फोटो)
दरअसल, अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बजट में टैक्स का कोई प्रावधान नहीं था, लेकिन आजादी के बाद बजट में टैक्स के प्रावधानों को जोड़ने के लिए 15 अगस्त, 1947 से 31 मार्च, 1948 तक कई सिफारिशें सामने आई थी।
पहले बजट यहां हुआ था सबसे ज्यादा खर्च
पहले यूनियन बजट में 171.15 करोड़ रुपये का खर्च आया था और इस बजट में 197.29 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया गया था। खास बात ये है कि उस समय का वित्तीय घाटा 26.24 करोड़ रुपये का रहा था। आजादी के बाद के पहले बजट में जाहिर तौर पर 92.74 करोड़ रुपये का खर्च रक्षा बजट पर किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार उस समय देश को भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दंश को झेलना था और इसके लिए रक्षा मद पर सबसे ज्यादा खर्च करना तर्कसंगत और जरूरी था।
आजादी से पहले भारत का बजट
बता दें, हमारे देश में आजादी से पहले ब्रिटिश शासन काल से ही केंद्रीय बजट पेश किये जाते थे। भारत में पहली बार साल 1860 में अंग्रेजों के शासन में बजट पेश किया गया था। इसके बाद से बजट लाने की परम्परा में कई बदलाव हुए। भारत का पहला बजट 7 अप्रैल 1860 में ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन (James Wilson) ने पेश किया था। साम्राज्य वित्तीय संकट से जूझ रहा था इसलिए, भारतीय अर्थव्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए बजट पेश किया गया था।
जेम्स विल्सन (फाइल फोटो)
When did the first budget of the independent country come who was the first finance minister know special information
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
May 25, 2026 | 10:05 AMविरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
May 25, 2026 | 09:59 AMसंभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
May 25, 2026 | 09:56 AMशादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
May 25, 2026 | 09:55 AMजरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
May 25, 2026 | 09:37 AMनौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
May 25, 2026 | 09:36 AMदेश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन
May 25, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














