दिल्ली, यूपी से उत्तराखंड तक आज कैसा रहेगा मौसम? आने वाले दिनों के मौसम का मिजाज भी जानें
Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मैदानी इलाकों में शीतलहर भी और सताएगी। घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।
- Written By: रंजन कुमार
दिल्ली में छाया कोहरा। इमेज-सोशल मीडिया
Today Weather: मैदान से पहाड़ों तक जमकर सर्दी का दौर जारी है। मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरे से लोग परेशान हैं। पहाड़ी जगहों पर बर्फबारी से कंपन बढ़ रही है। दिल्ली में दो दिनों के लिए तो मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। यूपी, बिहार में जमकर ठंड पड़ रही है। इस बीच सवाल है कि क्रिसमस और नए साल पर हिमाचल और उत्तराखंड समेत अन्य जगहों का मौसम कैसा रहेगा।
मौसम विभाग का नया अपडेट सामने आया है। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में लोगों को क्रिसमस पर कोहरे से राहत मिलने वाली नहीं है। आज से 30 दिसंबर तक कुछ जगहों पर घने कोहरे से लोगों को जूझना पड़ेगा। ठंडी हवा के थपेड़े भी खूब परेशान करेंगे। मतलब 25 और 26 दिसंबर को शीतलहर चलेगी।
26 और 27 दिसंबर को येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 26 और 27 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आज मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर हल्का कोहरा दिख सकता है। शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ जगहों पर घना कोहरा देखा जा सकता है। 24 दिसंबर के लिए मौसम विभाग का कोहरे को लेकर यही अनुमान था, जो गलत साबित हुआ है। दरअसल, दिल्ली-नोएडा में बुधवार को मौसम बिल्कुल साफ है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: यूपी-असम समेत 10 राज्यों में भारी बारिश के संकेत, 14 मई के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट
MP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
UP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
मौसम विभाग को मिली AI की पावर, अब चार हफ्ते पहले पता चल जाएगा मानसून का हाल, देश में बदलेगी खेती की सूरत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अनुमान
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज, कल और 27 दिसंबर को घने कोहरे का अनुमान जताया है। 28, 29 और 30 दिसंबर को भी घने कोहरे का अनुमान है।
पंजाब में चलेगी शीतलहर
पंजाब में आज कुछ जगहों पर घने कोहरे और शीतलहर का अनुमान जताया है। कल भी ऐसा ही हाल रहेगा। 27 से 30 दिसंबर तक शीतलहर को नहीं, लेकिन घना कोहरा जरूर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: यूपी में ठंड होगी प्रचंड, दिल्ली में 6 डिग्री तक गिरेगा पारा; कोहरे-शीतलहर को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में आज और कल घने कोहरे और कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा ठंड रहने का अनुमान है। 27 और 28 दिसंबर को आइसोलेटेड जगहों पर घने कोहरे का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में आज से 28 दिसंबर तक आइसोलेटेड जगहों पर घने कोहरे का अनुमान है। 29 और 30 दिसंबर के लिए एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।
जम्मू-कश्मीर के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक, 27 दिसंबर तक आइसोलेटेड जगहों पर घने कोहरे का अनुमान है। 28 से 1 जनवरी तक के लिए अलर्ट अब तक जारी नहीं किया गया है।
