Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में तीन दिन और सताएगी भीषण गर्मी, फिर होगी मॉनसून की एंट्री; IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार उप्र में अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी का असर रहेगा। इसके बाद मॉनसून की एंट्री होगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 27, 2026 | 06:49 PM

उत्तर प्रदेश मौसम समाचार (सांकेतिक फोटो )

Follow Us
Follow Us:

UP Weather Update IMD Alert: यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने एक से तीन जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार इस बार औसत से कम बारिश रहेगी। उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक हीटवेव चलने की भी संभावना है जिसके कारण भीषण गर्मी रहेगी। हालांकि तीन दिन गर्मी से राहत मिल जाएगी क्योंकि मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में मॉनसून उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएगा। साथ ही उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, व बिहार और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है।

इन राज्यों में होगी बारिश

उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 27-29 जून व हिमाचल प्रदेश में 27 और 30 जून के दौरान बारिश होने की संभावना है। 27 जून से 2 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और 29 जून से तीन जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साथ ही 27-30 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

‘चांदी की ईंटे और गहने सुरक्षित’, राम मंदिर ट्रस्ट का आया पहला बयान; चंपत राय-अनिल मिश्रा को लेकर क्या कहा?

‘सत्यनिष्ठता के साथ खड़े हैं हम’, अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; विरोधियों के खेमे में मचाई हलचल!

बागी पार्षद विवाद: कानपुर में सीवर लाइन को लेकर बवाल, महापौर और उनके बेटे के खिलाफ जमकर नारेबाजी

PCS-2026 का नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों पर भर्ती; 27 जुलाई तक करें आवेदन

यह भी पढ़ें- Maharashtra TET Exam 2026: महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

हालांकि एक से तीन जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी तेज बारिश का तेज अलर्ट है। इसके अलावा इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 30 जून से तीन जुलाई के दौरान और 27 जून से तीन जुलाई तक पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है।

बिजली कड़कने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 जून से 3 जुलाई और पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 जून से एक जुलाई और विदर्भ में 27 जून को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में 2 से तीन जुलाई और विदर्भ में 28 जून से तीन जुलाई व छत्तीसगढ़ में 27 जून से तीन जुलाई को काफी बारिश होगी। मौसम विभाग ने 27 जून को तेज बिजली कड़कने का अलर्ट भी जारी किया है।

Up weather update monsoon to reach uttar pradesh in three days imd warns

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 06:43 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh News
  • Weather Change
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.