Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Monsoon Update: दिल्ली-यूपी-बिहार और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Monsoon News: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है। IMD ने 27 जून को महाराष्ट्र के नागपुर, विदर्भ, पुणे और मराठवाड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 27, 2026 | 07:25 AM

मानसून अपडेट (AI Generated Image)

Follow Us
Follow Us:

UP Bihar Monsoon Advance Date: गर्मी से परेशान उत्तर भारत के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत 16 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अगले 3 से 4 दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून तय से थोड़ा पीछे चल रहा है। अब इसके जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अगले कुछ दिनों तक आंधी और हल्की बारिश जारी रह सकती है।

27 जून को गरज-चमक के साथ बारिश और 28 जून को तेज हवाओं के साथ राहत मिलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में 29 जून से 1 जुलाई के बीच कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। लखनऊ, मेरठ, नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर समेत कई इलाकों में मौसम बदलने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार

मुंबई: मानसून के लिए तैयार मध्य रेल, बाढ़ में नहीं थमेगी लोकल, घाट सेक्शन में भूस्खलन रोकने के खास इंतजाम

मानसून से पहले अमरावती में अलर्ट, आयुक्त वर्षा लड्डा ने आपदा प्रबंधन पर दिए निर्देश

महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम: इन 15 जिलों में बारिश और तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विदर्भ में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, शनिवार को विदर्भ के नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया, वर्धा और यवतमाल जिलों में बिजली कड़कने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। इन जिलों के लिए 27 जून को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

बिहार में भी 28 जून के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। अगले कुछ दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

राजस्थान, एमपी और पहाड़ी राज्यों में अलर्ट

राजस्थान में 27 से 29 जून के बीच कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के साथ भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा समेत कई क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार

 आज से विदर्भ में भारी बारिश

दो दिन की हल्की बारिश के बाद राज्य में मौसम फिर बदलने वाला है। बारिश कम होने के बाद मुंबई और नागपुर जैसे इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ गई थी लेकिन अब इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने 27 जून को राज्य के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

शनिवार के लिए पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट जारी मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, नांदेड, लातूर और धाराशिव जिलों के लिए भी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। उत्तरी महाराष्ट्र के नाशिक और अहिल्यानगर जिलों के कुछ हिस्सों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Imd monsoon rain alert delhi up bihar vidarbha nagpur weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 07:25 AM

Topics:  

  • IMD
  • monsoon alert
  • Monsoon News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.